रतलाम साइबर सेल की बड़ी सफलता: 9 महीनों में ₹92.56 लाख ठगी राशि पीड़ितों को लौटाई

पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि किसी भी प्रकार की ऑनलाइन ठगी होने पर तुरंत 1930 हेल्पलाइन या नजदीकी पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराएं, जिससे समय रहते कार्रवाई कर धनराशि को सुरक्षित किया जा सके।

Mar 23, 2026 - 21:22
 0
रतलाम साइबर सेल की बड़ी सफलता: 9 महीनों में ₹92.56 लाख ठगी राशि पीड़ितों को लौटाई

रतलाम (प्रकाशभारत न्यूज़) ऑनलाइन वित्तीय धोखाधड़ी के बढ़ते मामलों के बीच रतलाम पुलिस की साइबर सेल ने उल्लेखनीय सफलता हासिल की है। जुलाई 2025 से फरवरी 2026 तक के 9 महीनों में साइबर सेल ने ठगी के शिकार हुए फरियादियों को कुल ₹92.56 लाख की राशि वापस दिलाई है।

पुलिस अधीक्षक अमित कुमार के निर्देश पर सभी थाना प्रभारियों और साइबर सेल को वित्तीय धोखाधड़ी के मामलों में त्वरित और गंभीर कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विवेक कुमार लाल के मार्गदर्शन में साइबर सेल ने प्राप्त शिकायतों पर तुरंत कार्रवाई करते हुए संबंधित बैंक खातों को फ्रीज कराया और विधिसम्मत प्रक्रिया अपनाकर राशि वापस कराई।

 जुलाई–दिसंबर 2025: ₹51,89,424 वापस

जनवरी–फरवरी 2026: ₹40,66,632 वापस

कुल राशि: ₹92,56,000

पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि किसी भी प्रकार की ऑनलाइन ठगी होने पर तुरंत 1930 हेल्पलाइन या नजदीकी पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराएं, जिससे समय रहते कार्रवाई कर धनराशि को सुरक्षित किया जा सके।

इस सफल कार्रवाई में निरीक्षक अमित कोरी, उप निरीक्षक जीवन बारिया, प्रधान आरक्षक हिम्मत सिंह, आरक्षक मोर सिंह डामोर और आरक्षक राहुल पाटीदार की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Sujeet Upadhyay Sujeet Upadhyay is a senior journalist who have been working for around Three decades now. He has worked in More than half dozen recognized and celebrated News Papers in Madhya Pradesh. His Father Late shri Prakash Upadhyay was one of the pioneer's in the field of journalism especially in Malwanchal and MP.