प्रदेश के बजट में जावरा की बल्ले -बल्ले : रतलाम शहर को मिला बाबाजी का ठुल्लू : एक भी सड़क यो प्रोजेक्ट के लिए नही मिली राशि : रतलाम ग्रामीण को भी मिला फोरलेन

प्रदेश के बजट में रतलाम ग्रामीण में बंजली से डेलनपूर के आगे तक एक्सप्रेस वे तक फोरलेन के लिए स्वीकृति हुई है। जिसके लिए मात्र 1 हजार रूपए का अभी प्रतीकात्मक प्रावधान किया गया है। इस काम की कुल लागत 30 करोड़ रूपए है। रतलाम शहर की कोई भी सड़क या अन्य प्रोजेक्ट के लिए बजट में कोई प्रावधान नही किया गया है

Mar 13, 2025 - 14:52
Mar 13, 2025 - 14:54
 0
प्रदेश के बजट में जावरा की बल्ले -बल्ले : रतलाम शहर को मिला बाबाजी का ठुल्लू : एक भी सड़क यो प्रोजेक्ट के लिए नही मिली राशि : रतलाम ग्रामीण को भी मिला फोरलेन

रतलाम (प्रकाशभारत न्यूज) मध्यप्रदेश के बजट में रतलाम जिले के पांचो विधायको ने अपने -अपने क्षेत्र में ज्यादा से ज्यादा फंड जुटाने के प्रयास किए थे। बजट के बाद के आंकडे देखे जाए तो इसमें जावरा विधायक ने बाजी मारी है तो एमएसएमई मंत्री विफल साबित हुए है।

 

डॉ मोहन यादव की सरकार के दूसरे साल के बजट से सबको बड़ी आशा थी। शहर विधायक चेतन्य काश्यप एमएमसमई मंत्री होने के साथ मुख्यमंत्री के भी खास माने जाते है ,ऐसे में रतलाम शहर को उनसे ज्यादा उम्मीदें थी। बजट पारित होने के बाद सभी विधायक अपने-अपने क्षेत्र में स्वीकृत काम का ब्यौरा जारी कर रहे है लेकिन मंत्री काश्यप अपने पूरे मंत्रालय को जारी बजट का प्रेस जारी कर रहे है। मंत्री जी के विभाग को भी मिला बजट रतलाम नगर निगम के बजट से लगभग डबल है। रतलाम शहर को क्या मिला इसके लिए उनके कार्यालय से कोई प्रेसनोट जारी नही किया गया है।

ये सौगोते मिली जावरा को

जावरा क्षेत्र में साढ़े 17 करोड़ रु की लागत के विभिन्न कार्यो की सौगात मिली है।। उल्लेखनीय है कि बीते सप्ताह पूर्व ही जावरा विधानसभा क्षेत्र को 16 करोड़ 9 लाख रुपए की लागत से सात स्थानों के ब्रिज निर्माण की स्वीकृति मिली । विधायक डॉ राजेंद्र पांडेय ने बताया कि मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव व लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह द्वारा जावरा विधानसभा क्षेत्र के विकास कार्यो के प्रस्तावों को अनुमोदित करते हुए स्वीकृति दी है। इस बार भी 17 करोड़ 48 लाख रु से अधिक की लागत से सड़क मार्गो व सामुदायिक भवन की सौगात मिली है।विधायक डॉ पांडेय ने बताया कि लगभग 3 करोड़ 12 लाख रु की लागत से रानीगांव से झांतला मार्ग,2 करोड़ 30 लाख रु की लागत से ग्राम बहादुरपुर खालसा से मोकाखेड़ा सड़क मार्ग,4 करोड़ 28 लाख रु की लागत से बानीखेड़ी से रामदेव मंदिर ताल रोड तक सड़क मार्ग के अलावा 2 करोड़ 30 लाख रु की लागत से रतलाम व मन्दसौर जिले को जोड़ने के मुख्य मार्ग में नालियों का निर्माण की स्वीकृति मिली है।इन सड़क मार्गो के अलावा जावरा नगर में पुराना दशहरा मैदान के समीप 5 करोड़ 48 लाख रु की लागत से सामुदायिक भवन निर्माण की स्वीकृति भी बजट में मिली है।

रतलाम का मिला बाबाजी का ठल्लू

प्रदेश के बजट में रतलाम ग्रामीण में बंजली से डेलनपूर के आगे तक एक्सप्रेस वे तक फोरलेन के लिए स्वीकृति हुई है। जिसके लिए मात्र 1 हजार रूपए का अभी प्रतीकात्मक प्रावधान किया गया है। इस काम की कुल लागत 30 करोड़ रूपए है। रतलाम शहर की कोई भी सड़क या अन्य प्रोजेक्ट के लिए बजट में कोई प्रावधान नही किया गया है। यानि मंत्री जी के रहते हुए भी रतलाम को बाबाजी का ठूल्लू ही मिला है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Sujeet Upadhyay Sujeet Upadhyay is a senior journalist who have been working for around Three decades now. He has worked in More than half dozen recognized and celebrated News Papers in Madhya Pradesh. His Father Late shri Prakash Upadhyay was one of the pioneer's in the field of journalism especially in Malwanchal and MP.