रतलाम-- उज्जैन जावरा फोरलेन डिजाइन का विरोध : जन आंदोलन संघर्ष समिति के पैदल मार्च को पुलिस ने जावरा में रोका : आंदोलनकारियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
यह सभी आंदोलनकारी पांच दिवसीय पैदल यात्रा लेकर जावरा से उज्जैन जा रहे थे। यह यात्रा 40 गांव से होकर करीब 98 किलोमीटर की यात्रा करने वाली थी। लेकिन उसके पहले ही पुलिस ने सभी लोगो को हिरासत में ले लिया। आंदोलनकारियों ने यात्रा को रोकने पर पुलिस के साथ जमकर धक्का मुक्की और हंगामा किया

रतलाम (प्रकाशभारत न्यूज) रतलाम के जावरा में आज फोरलेन डिजाइन का विरोध कर रहे 40 से ज्यादा आंदोलनकारियों को हिरासत में लिया गया है। ये आंदोलनकारी आज जावरा से उज्जैन के लिए पैदल मार्च के लिए निकले थे। यात्रा शुरू होते ही पुलिस ने सभी आंदोलनकारियो को पुलिस वैन में भरकर मौके से रवाना कर दिया।
जन संघर्ष समिति जावरा आज सुबह से धरना पर बैठे थे धरना स्थल पर बड़ी संख्या में पुलिस बल और प्रशासन को तैनात किया गया था ताकि पैदल यात्रा को यही रोक जा सके।
यह सभी आंदोलनकारी पांच दिवसीय पैदल यात्रा लेकर जावरा से उज्जैन जा रहे थे। यह यात्रा 40 गांव से होकर करीब 98 किलोमीटर की यात्रा करने वाली थी। लेकिन उसके पहले ही पुलिस ने सभी लोगो को हिरासत में ले लिया। आंदोलनकारियों ने यात्रा को रोकने पर पुलिस के साथ जमकर धक्का मुक्की और हंगामा किया।
जन आंदोलन संघर्ष समिति रतलाम से उज्जैन से जावरा बनने वाले फोरलेन की डिजाइन का विरोध कर रहे हैं। ये आंदोलनकारी 90 दिनों से लगातार आंदोलनरत है और मांगे नहीं मानने से नाराज होकर इन लोगों ने अब पैदल यात्रा निकाली
थी।
What's Your Reaction?






