रतलाम: भारतीय सिंधु सभा द्वारा 37 वाँ मेधावी प्रतिभा सम्मान पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन

कार्यशाला के संयोजक विनोद करमचंदानी ने बताया कि सिंधी भाषा को लेकर यूपीएससी पात्रता परीक्षा कैसे पास की जाए इसी बात को लेकर यह कार्यशाला आयोजित की गई

May 7, 2024 - 10:42
May 7, 2024 - 10:45
 0
रतलाम: भारतीय सिंधु सभा  द्वारा 37 वाँ मेधावी प्रतिभा  सम्मान पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन

रतलाम,7मई( प्रकाशभारत)। भारतीय सिंधु सभा रतलाम द्वारा 37 वाँ मेधावी प्रतिभा सम्मान पुरस्कार वितरण समारोह व IAS प्रवेश कार्यशाला का आयोजन सिंधु नगर स्थित संत कंवरराम गुरु नानक भवन में आयोजित किया गया।

सर्वप्रथम मांँ सरस्वती व भगवान झूलेलाल की प्रतिमा पर दीप प्रज्वलित कर अतिथियों द्वारा कार्यक्रम की शुरुआत की गई। सिंधु सभा अध्यक्ष श्री मलकानी व सभी कार्यकर्ताओं द्वारा पधारे हुए अतिथि राजाराम भागवानी (रिटायर्ड डीआईजी) व जयेश शर्मा फैकल्टी लिटरेचर सिंधी ऑप्शनल का स्वागत किया गया। कार्यक्रम की जानकारी देते हुए इस कार्यशाला के संयोजक विनोद करमचंदानी ने बताया कि सिंधी भाषा को लेकर यूपीएससी पात्रता परीक्षा कैसे पास की जाए इसी बात को लेकर यह कार्यशाला आयोजित की गई है। समाज में 60 प्रतिशत से ऊपर अंक लाने वाले(आठवीं क्लास से ऊपर) सभी प्रतिभावान बच्चों को पुरस्कार वितरण समाज के सहयोगियों के द्वारा किया गया। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता श्री राजाराम ने अपने विचार रखें व सिंधी भाषा के महत्व को बताया। सिंधी भाषा को लेकर वह पहले व्यक्ति है जिन्होंने यूपीएससी परीक्षा पास की तभी से वह सिंधी समाज के युवाओं को जागृत कर रहे हैं और यह जागृति दिन-ब-दिन बढती जा रही है। कार्यशाला में जयेश शर्मा द्वारा यूपीएससी परीक्षा के पैटर्न पर प्रकाश डाला गया।उन्होंने बताया कि यह तीन चरणों में होने वाली परीक्षा है जिसमें द्वितीय सत्र में ऑप्शनल भाषा में सिंधी भाषा का चयन कर आप अपना टोटल स्कोर बढ़ा सकते हैं, जिससे आप तीसरे चरण तक आसानी से पहुंँच सकते हैं‌।

 समाज के कई युवा इस कार्यक्रम में आए और पूरे कार्यक्रम को ध्यानपूर्वक सुना व ज्ञानार्जन किया।सभी ने इस कार्यक्रम की सराहना की। तत्पश्चात प्रतिभावान बच्चों का पुरस्कार वितरण समारोह प्रारंभ हुआ। पुरस्कार देने वाले सभी महानुभव और पधारे हुए सभी वरिष्ठ अतिथियों द्वारा पुरस्कार वितरण किया गया । कार्यक्रम में कार सेवक बब्बू गंगवानी का भी स्वागत किया गया। संतकंवर युवा मंच जूनियर अंडर 30 के अध्यक्ष कुणाल भाग्यवानी का भी स्वागत किया गया। कुणाल द्वारा बताया गया कि आगामी सत्र में पूरे रतलाम की एक टीम बनाएंँगे जो सामाजिक और स्वास्थ्य क्षेत्रव अन्य क्षेत्र में काम करेगी।आने वाले दिनों में एक मेगा स्वास्थ्य शिविर लगाकर वह अपने कार्य की शुरुआत करेगी। भारतीय सिंधु सभा द्वारा यह घोषणा की गई कि आने वाले दिनों में एक सामूहिक जनेऊ संस्कार शिविर का आयोजन किया जाना प्रस्तावित है, जो अगस्त या सितंबर माह में किया जाना है जिसमें समाजजन अपने नाम भारतीय सिंधु सभा को लिखवा सकते हैं‌। सभी पुरस्कर देने वाले महानुभव व विशेष तौर पर सहयोग देने वाले महानुभव का धन्यवाद ज्ञापित किया गया।कार्यक्रम में पधारे सभी समाजजनों का भी धन्यवाद किया।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Sujeet Upadhyay Sujeet Upadhyay is a senior journalist who have been working for around Three decades now. He has worked in More than half dozen recognized and celebrated News Papers in Madhya Pradesh. His Father Late shri Prakash Upadhyay was one of the pioneer's in the field of journalism especially in Malwanchal and MP.