अपना घर आश्रम रतलाम में दयनीय मानसिक अवस्था में आए प्रभु जी को स्वस्थ कर परिवार से मिलवाया
प्रभु जी मानसिक स्थिति बहुत ही दयनीय थी। आश्रम में डॉक्टर कपिल देव आर्य एवं डॉक्टर गौरव चित्तौड़ा एवं उनकी मेडिकल टीम के उपचार और आश्रम के सेवा साथियों के प्रयासों के बाद दलवीर प्रभु जी की मानसिक स्थिति में सुधार होने लगा

रतलाम(प्रकाशभारत)।अपना घर आश्रम रतलाम ने 3 वर्ष पूर्व बिछड़े दलवीर प्रभु जी का भाई से मिलन करवाया।
अपना घर आश्रम के सेवादारों ने बताया कि लगभग 04 माह पहले आकाश शर्मा की सूचना पर अपना घर आश्रम रतलाम की रेस्क्यू टीम द्वारा रेस्क्यू करके अपना घर आश्रम रतलाम में लाया गया था।
प्रभु जी मानसिक स्थिति बहुत ही दयनीय थी। आश्रम में डॉक्टर कपिल देव आर्य एवं डॉक्टर गौरव चित्तौड़ा एवं उनकी मेडिकल टीम के उपचार और आश्रम के सेवा साथियों के प्रयासों के बाद दलवीर प्रभु जी की मानसिक स्थिति में सुधार होने लगा। अभी 5 दिन पूर्व प्रभु जी ने अपना नाम एवं पता बताया। उसके बाद आश्रम के कार्यालय प्रभारी प्रदीप कुमार द्वारा उनके घर का पता लगाया गया और उनके घर वालों की खोज करके उन्हें सूचित कर दिया गया। शनिवार को उनके भाई उन्हें लेने के लिए आश्रम आए। उनके परिवार में उनके भाई रामकरन उन्हें लेने के लिए अपना घर आश्रम रतलाम आए।
दलवीर प्रभु जी को 3 साल बाद मिलकर उनकी आंखों में आंसू छलक उठे। रामकरण ने आश्रम का धन्यवाद किया और अपने निवास स्थान हेतु प्रस्थान किया। भाई के साथ ग्राम जागसी ,सोनीपत ,हरियाणा के लिए रवाना हो गए हैं।।
What's Your Reaction?






