रामदास पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल मैं विद्यार्थी परिषद का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित : शपथ ग्रहण करने का उद्देश्य इतना है कि हम हमेशा अपने काम के प्रति ईमानदार रहे-गायत्री सोनी

कार्यक्रम की जानकारी देते हुए विद्यालय के प्रेसिडेंट श्रीमान जसवंत सिंह जी सोढ़ी  ने बताया कि सत्र 2025 -26 के विद्यार्थी परिषद में मनोनीत छात्रों को शपथ दिलाई गई। छात्रों द्वारा सुंदर स्वागत गीत एवं रंगारंग नृत्यो की प्रस्तुति दी गई

Jul 26, 2025 - 15:11
Jul 26, 2025 - 15:35
 0
रामदास पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल मैं विद्यार्थी परिषद का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित : शपथ ग्रहण करने का उद्देश्य इतना है कि हम हमेशा अपने काम के प्रति ईमानदार रहे-गायत्री सोनी

रतलाम( प्रकाशभारत न्यूज) आज शपथ ग्रहण करने का उद्देश्य इतना है कि हम हमेशा अपने काम के प्रति ईमानदार रहे। स्वयं से प्यार करना चाहिए और अपनी रुचि के क्षेत्र में आगे बढ़ना चाहिए। उक्त बात गुरु रामदास पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल मैं विद्यार्थी परिषद का शपथ ग्रहण समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में श्रीमती गायत्री सोनी (थाना प्रभारी औद्योगिक थाना क्षेत्र) ने आपने उद्बोधन में कही।

कार्यक्रम की जानकारी देते हुए विद्यालय के प्रेसिडेंट श्रीमान जसवंत सिंह जी सोढ़ी  ने बताया कि सत्र 2025 -26 के विद्यार्थी परिषद में मनोनीत छात्रों को शपथ दिलाई गई। छात्रों द्वारा सुंदर स्वागत गीत एवं रंगारंग नृत्यो की प्रस्तुति दी गई। 

इस अवसर पर विद्यालय के कक्षा पांचवी के छात्र जिष्णु दवे  के द्वारा रुद्राक्ष संकलन के तीन विश्व रिकॉर्ड कायम करने, दुर्लभ रुद्राक्षो का संग्रह करने के लिए सम्मानित किया गया। छात्र दवे ज्योतिषाचार्य महर्षि श्री संजय शिव शंकर दवे के पुत्र है।

 इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य श्रीमती सुनीता राठौर , प्रधान अध्यापिका श्रीमती पूनम गांधी,विद्यालय मैनेजमेंट के सेक्रेटरी श्री कश्मीर सिंह जी सोढ़ी, विद्यालय मैनेजमेंट के सदस्य गण किशन  सिंह सोढ़ी,  बलवीर सिंह सोढ़ी, जोगिंदर सिंह सोढ़ी, दिलीप सिंह सोढ़ी , तारण सिंह सोढ़ी ,वीरेंद्रसिंह सोढ़ी , विद्यालय परिवार के समस्त शिक्षक गण एवं विद्यार्थी परिषद के छात्रों के पालकगण  उपस्थित थे । संचालन सीमा उपाध्याय ने किया।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Sujeet Upadhyay Sujeet Upadhyay is a senior journalist who have been working for around Three decades now. He has worked in More than half dozen recognized and celebrated News Papers in Madhya Pradesh. His Father Late shri Prakash Upadhyay was one of the pioneer's in the field of journalism especially in Malwanchal and MP.