कॉलेज की दीवारों पर प्रचार को लेकर भिड़े एनएसयूआई-एबीवीपी : प्राचार्य का घेराव कर जमकर की नारेबाजी : गेट पर दिया धरना
एनएसयूआई कार्यकर्ताओं का आरोप था कि कॉलेज प्राचार्य ने केवल उनका प्रचार हटवाया जबकि एबीवीपी का प्रचार यथावत रहा। इस पर एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने प्राचार्य का घेराव कर गेट पर धरना दिया।
रतलाम (प्रकाशभारत न्यूज) प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ़ एक्सीलेंस कला एवं विज्ञान महाविद्यालय में शनिवार को छात्र संगठनों एनएसयूआई और एबीवीपी के बीच दीवारों पर प्रचार लेखन को लेकर विवाद हो गया। दोनों संगठनों के कार्यकर्ता आमने-सामने आ गए और करीब आधे घंटे तक नारेबाजी होती रही।
एनएसयूआई कार्यकर्ताओं का आरोप था कि कॉलेज प्राचार्य ने केवल उनका प्रचार हटवाया जबकि एबीवीपी का प्रचार यथावत रहा। इस पर एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने प्राचार्य का घेराव कर गेट पर धरना दे दिया। लंबे समय तक चली बहस और हंगामे के बाद प्राचार्य ने एबीवीपी के नाम भी दीवारों से मिटवाए, जिसके बाद मामला शांत हुआ।
इस मौके पर एनएसयूआई के कॉलेज अध्यक्ष विशाल गुर्जर, शहर अध्यक्ष निलेश शर्मा, ग्रामीण अध्यक्ष देवेंद्र सिंह सेजावता, गोपाल गुर्जर, छात्र नेता सोनू गुर्जर, महेश मालवीय, आर्यन सेन, आशीष गुर्जर, अर्पित चौधरी, मोहित डामर, वैभव पाटीदार, दीपक गुर्जर सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
What's Your Reaction?

