जिला प्रशासन के प्रतिबंध के बाद भी धड़ल्ले से बिकी चाइना डोर : पतंग की डोर से युवक की सांस नल कटी : 25 आए टांके : 6 हुए घायल

भाष नगर निवासी आनंद गोसर (25) पिता कमल पत्नी मुस्कान (23) के साथ बाइक से मंदसौर के नाहरगढ़ पत्नी के मायके जा रहे थे। घटला कॉलोनी से आगे मच्छी बाजार के यहां अचानक से पतंग की डोर कट कर गले पर आ गई। जिससे गला कट गया। अपने आपको बचाने में हाथ की अगुलिया भी कट गई। वहीं पत्नी को हाथ की अंगुली भी कटी है।

Aug 9, 2025 - 23:08
Aug 10, 2025 - 17:02
 0
जिला प्रशासन के प्रतिबंध के बाद भी धड़ल्ले से बिकी चाइना डोर :  पतंग की डोर से युवक की सांस नल कटी : 25 आए टांके : 6 हुए घायल

रतलाम (प्रकाशभारत न्यूज) जिला प्रशासन के प्रतिबंध के बाद भी धड़ल्ले से बिकी चाइना डोर जिसका परिणाम में पतंग की डोर से दो लोगों के गले कट गए है। एक महिला की अंगुली कट गई। घायलों में 18 वर्षीय युवक समेत पति पत्नी शामिल है। युवक की सांस नली कट गई है। तीनों घायल बाइक पर सवार थे। रास्ते में डोर अचानक से कट कर आ गई। तीनों का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। 

घटना थाना औद्योगिक क्षेत्र के जावरा फोरलेन रोड की है। पहली घटना दोपहर 3.30 बजे की है। शहर के सुभाष नगर निवासी आनंद गोसर (25) पिता कमल पत्नी मुस्कान (23) के साथ बाइक से मंदसौर के नाहरगढ़ पत्नी के मायके जा रहे थे। घटला कॉलोनी से आगे मच्छी बाजार के यहां अचानक से पतंग की डोर कट कर गले पर आ गई। जिससे गला कट गया। अपने आपको बचाने में हाथ की अगुलिया भी कट गई। वहीं पत्नी को हाथ की अंगुली भी कटी है। 

दूसरी घटना बापू सेजावता निवासी समीर (18) पिता स्व शकूर खान बाइक से रतलाम आ रहा था। पहलवान बाबा की दरगाह के समीप अचानक से पतंग की डोर से गला कट गया। गले में पांच से छ सेंटीमीटर घाव हो गया। सांस नली कट गई। जिसे 45 मिनिट के ऑपरेशन के बाद रिकवर किया। 25 टांके आए है। 

पतंगबाजी में 6 लोगों घायल हुआ जिसमें से दो का ऑपरेशन करना पड़ और दो का और ऑपरेशन हो सकता है। दो अन्य  मामूली  घायल हुआ है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Sujeet Upadhyay Sujeet Upadhyay is a senior journalist who have been working for around Three decades now. He has worked in More than half dozen recognized and celebrated News Papers in Madhya Pradesh. His Father Late shri Prakash Upadhyay was one of the pioneer's in the field of journalism especially in Malwanchal and MP.