रतलाम: शहर में गुंडों का आतंक... ठेला लगाने वाले युवक को धमकाया मारपीट और तोड़फोड़ भी की

माणकचौक थाना क्षेत्र के अमृत सागर बगीचे के पास कुछ लोगों ने फास्ट फूड का हाथ ठेला लगाने वाले युवक से मारपीट कर ठेले में रखे सामान में तोड़फोड़ कर दी। पुलिस के अनुसार फरियादी 27 वर्षीय योगेश रेंगर निवासी हिम्मत नगर ने बताया कि वे बगीचे के सामने फास्ट फूड का ठेला लगाता है

Mar 19, 2025 - 13:45
 0
रतलाम: शहर में गुंडों का आतंक... ठेला लगाने वाले युवक को धमकाया  मारपीट और तोड़फोड़ भी की

रतलाम (प्रकाशभारत न्यूज)। शहर में बदमाशों के आतंक जोरो पर है। तीन दिन पूर्व दीनदयाल नगर की चाकूबाजी और स्टेशन रोड थाना अंतर्गत ट्रांसपोर्ट संचालक के घर में घुसकर मारपीट के बाद अब माणकचौक थाना क्षेत्र में अमृत सागर गार्डन के पास ठेला लगाने वाले युवक से बदमाशों ने मारपीट कर ठेले में तोड़फोड़ की।

माणकचौक थाना क्षेत्र के अमृत सागर बगीचे के पास कुछ लोगों ने फास्ट फूड का हाथ ठेला लगाने वाले युवक से मारपीट कर ठेले में रखे सामान में तोड़फोड़ कर दी। पुलिस के अनुसार फरियादी 27 वर्षीय योगेश रेंगर निवासी हिम्मत नगर ने बताया कि वे बगीचे के सामने फास्ट फूड का ठेला लगाता है। 

सोमवार शाम आरोपित करण पुत्र संजू निवासी सुभाष नगर व उसके कुछ साथी आए और ठेले पर रखे सामने में तोड़फोड़ करने लगे। उसने पूछा कि क्यों तोड़‌फोड़ कर रहे हो तो आरोपित गाली-गलोच करने लगे तथा उसके साथ मारपीट की। उसकी उलटे हाथ की अंगूली, छूटने और पीठ पर चोट आई। अन्य लोगों ने बीच-बचाव किया तो आरोपित आगे से यहां दुकान नहीं लगाने की धमकी देकर चले गए। आरोपितों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर उनकी तलाश की जा रही है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Sujeet Upadhyay Sujeet Upadhyay is a senior journalist who have been working for around Three decades now. He has worked in More than half dozen recognized and celebrated News Papers in Madhya Pradesh. His Father Late shri Prakash Upadhyay was one of the pioneer's in the field of journalism especially in Malwanchal and MP.