विभीषण है कांग्रेस छोड़ कर भाजपा में आने वाले : जानिए और क्या कहा मुख्यमंत्री ने
विभीषण की उपमा देने के बाद अपनी बात को सम्हालते हुए उन्होंने कहा की दरअसल विभीषण हमारे लिए वंदनीय है। उन्होंने राम के विरुद्ध नहीं जाकर रामकाज के लिए मार्ग प्रशस्त किया था।

रतलाम 23मार्च (प्रकाशभारत न्यूज) मप्र के मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव आज रतलाम में भाजपा कार्यकर्ताओं की एक वृहद बैठक में शामिल हुए।
इस दौरान अपने संबोधन में श्री यादव अपनी 90 दिन की सरकार के कामकाज और केंद्र सरकार की योजनाओं पर खूब बोले। मुख्यमंत्री आज बड़े मुड़ में थे। संबोधन के दौरान उन्होंने एक बार रामायण के पात्र विभीषण का जिक्र किया और इसे कांग्रेस छोड़कर भाजपा में आने वाले लोगो से जोड़ दिया।
विभीषण की उपमा देने के बाद अपनी बात को सम्हालते हुए उन्होंने कहा की दरअसल विभीषण हमारे लिए वंदनीय है। उन्होंने राम के विरुद्ध नहीं जाकर रामकाज के लिए मार्ग प्रशस्त किया था। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार की उपलब्धियों की जानकारी भी दी। और मध्यप्रदेश में शिक्षा के क्षेत्र में किए जा रहे नवाचार के साथ डीजी लॉकर में विद्यार्थियों के शैक्षणिक दस्तावेजों को सुरक्षित रखने की योजना का भी जिक्र किया।
What's Your Reaction?






