रतलाम मेँ भाजपा के वरिष्ठ नेता पूर्व गृहमंत्री हिम्मत कोठारी को मिली जान से मारने की धमकी, पुलिस जांच में जुटी
धमकी देने वाले ने संदेश में लिखा कि यदि कोठारी घर से बाहर निकले तो उनकी जान को खतरा हो सकता है। मामले की गंभीरता को देखते हुए हिम्मत कोठारी के बेटे ने तुरंत माणकचौक थाने में प्राथमिकी (FIR) दर्ज करवाई
रतलाम (प्रकाशभारत न्यूज) भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व गृहमंत्री हिम्मत कोठारी को एक बार फिर जान से मारने की धमकी मिली है। यह धमकी उनके आधिकारिक फेसबुक पेज Himmat Kothari के रजिस्टर्ड व्हाट्सएप नंबर पर शाम 5:29 बजे प्राप्त हुई।
धमकी देने वाले ने संदेश में लिखा कि यदि कोठारी घर से बाहर निकले तो उनकी जान को खतरा हो सकता है। मामले की गंभीरता को देखते हुए हिम्मत कोठारी के बेटे ने तुरंत मानकचौक थाने में प्राथमिकी (FIR) दर्ज करवाई।
गौरतलब है कि वर्ष 2009-10 में रतलाम में हुए हिंदू-मुस्लिम दंगों के बाद भी हिम्मत कोठारी को दुबई से धमकी मिली थी।
पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि धमकी भेजने वाले की पहचान और मंशा का पता लगाया जा रहा है। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए हिम्मत कोठारी की सुरक्षा भी बढ़ाई जा सकती है।
What's Your Reaction?

