हिरन मेहता होगें वेस्टर्न रेलवे मजदूर संघ के नए अध्यक्ष : रतलाम मंडल मंत्री अभिलाष नागर को सहायक महामंत्री निर्वाचित
सहायक मंडल मंत्री गौरव दुबे ने बताया इस अवसर पर रतलाम रेल मंडल के मज़दूर संघ पदाधिकारियो द्वारा श्री मेहता एवं नागर का ज़ोरदार स्वागत किया गया ढोल नगाड़ों से उक्त दोनों पदाधिकारियों का स्वागत किया गया
रतलाम (प्रकाशभारत न्यूज) वेस्टर्न रेलवे मज़दूर संघ की 33वी द्विवर्षीय आम बैठक वेरावल गुजरात में हुई जिसके मुख्य अतिथि एनएफआईआर के अध्यक्ष गुमान सिंह एवं मुख्य कार्मिक अधिकारी मंजुला सक्सेना रही l वेस्टर्न रेलवे मज़दूर संघ के महामंत्री आरजी काबर द्वारा सर्वसम्मति से ज़ोनल कार्यकारिणी की घोषणा की गई जिसमें अध्यक्ष राजकोट के मंडल मंत्री हिरेन मेहता को बनाया गया l इसी के साथ अनुभवी नेता शरीफ खान पठान को कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया l रतलाम मंडल के मंडल मंत्री अभिलाष नागर को सहायक महामंत्री निर्वाचित किया गया l
सहायक मंडल मंत्री गौरव दुबे ने बताया इस अवसर पर रतलाम रेल मंडल के मज़दूर संघ पदाधिकारियो द्वारा श्री मेहता एवं नागर का ज़ोरदार स्वागत किया गया ढोल नगाड़ों से उक्त दोनों पदाधिकारियों का स्वागत किया गया l इस अवसर पर संयुक्त मंडल मंत्री बलराम बड़गोतीया, सहायक मंडल मंत्री नरेन्द्र सिंह सोलंकी,योगेश पाल, सीडब्लूसी सदस्य गौरव संत,महेंद्र राठौर, शेख जमील, राजेंद्र चौधरी, शाखा सचिव दीपक गुप्ता, अमित चौहान,रविराज परिहार,बापी चौधरी,शाखा अध्यक्ष हिमांशु पिटारे, अरविंद शर्मा, अशोक टंडन,जयंत अग्रवाल सहित अन्य मौजूद रहे l
What's Your Reaction?

