भक्ति और उल्लास से मनी हाटकेश्वर जयंती : गरबा की धुन पर झूमा नागर समाज : निकली भव्य शोभायात्रा
शाम को मठ मंदिर से भव्य शोभायात्रा का शुभारंभ हुआ, जिसमें आगे बैंड की मधुर भजनों की धुन और गरबा ताल पर महिलाएं एवं पुरुष झूमते नजर आए।
रतलाम (प्रकाशभारत न्यूज़) मध्य प्रदेश नागर ब्राह्मण परिषद, रतलाम शाखा के तत्वाधान में भगवान हाटकेश्वर के प्रगट उत्सव पर शहर में भक्ति और उत्साह का अद्भुत संगम देखने को मिला। हाटकेश्वर जयंती के अवसर पर आयोजित धार्मिक कार्यक्रम पूरे विधि-विधान और धूमधाम से संपन्न हुए।
प्रातःकाल मठ मंदिर एवं नागर वास स्थित हाटकेश्वर मंदिरों में रुद्राभिषेक, पूजन-अर्चन और महाआरती का आयोजन किया गया। समाज के वरिष्ठ प्रदीप रावल ने परिवार सहित अभिषेक कर धर्म लाभ अर्जित किया।
शाम को मठ मंदिर से भव्य शोभायात्रा का शुभारंभ हुआ, जिसमें आगे बैंड की मधुर भजनों की धुन और गरबा ताल पर महिलाएं एवं पुरुष झूमते नजर आए। सुसज्जित बग्गी में विराजित भगवान हाटकेश्वर का नगर भ्रमण कराया गया, जिसने पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया।
यह शोभायात्रा कॉलेज रोड, नाहरपुरा, डालू मोदी बाजार और पैलेस रोड होते हुए पुनः मठ मंदिर पहुंची, जहां महाआरती एवं प्रसादी वितरण किया गया। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने इसमें भाग लेकर आयोजन को सफल बनाया।
इस अवसर पर समाज अध्यक्ष जितेंद्र नागर, महिला शाखा अध्यक्ष मीनाक्षी रावल सहित ओम त्रिवेदी, नवनीत मेहता, संजय दवे, संदीप जोशी, विवेक नागर, सतीश मेहता, भुवनेश दवे, गोपाल नागर, निर्मल व्यास, धर्मेंद्र नागर, हेमंत भट्ट, दिलीप मेहता, सत्येंद्र मेहता, महेश रावल, राजेंद्र रावल, चंद्रकांत मेहता, सुशील नागर, हरिश मेहता, योगेश नागर, शैलेंद्र मेहता, शरद मेहता, अशोक मेहता, अलका मेहता, अमिता मेहता, अनुराधा दवे, प्रमिला त्रिवेदी, ज्योति मेहता सहित अनेक समाजजन उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अंत में सचिव संदीप जोशी ने सभी का आभार व्यक्त किया।
What's Your Reaction?

