रतलाम चैंपियन लीग : हिन्द टाइटन, जवाहर टाइगर और सूर्या वारियर्स की जीत : अगले दौर में बढ़ा रोमांच

दिन के तीसरे और अंतिम मुकाबले में सूर्या वारियर्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 135 रन बनाए, जिसमें विशाल वाघेला ने नाबाद 47 रन की अहम पारी खेली। लक्ष्य का पीछा करते हुए हॉट रोड सुपर किंग की टीम 99 रन पर सिमट गई।

Apr 2, 2026 - 21:24
 0
रतलाम चैंपियन लीग : हिन्द टाइटन, जवाहर टाइगर और सूर्या वारियर्स की जीत : अगले दौर में बढ़ा रोमांच

रतलाम (प्रकाशभारत न्यूज़)। रतलाम चैंपियन लीग (आरसीएल) में क्रिकेट का रोमांच अपने चरम पर पहुंच गया है। प्रतियोगिता के सातवें दिन खेले गए तीनों मुकाबले बेहद कड़े और रोमांचक रहे, जिसमें हिन्द टाइटन, जवाहर टाइगर और सूर्या वारियर्स ने शानदार जीत दर्ज कर अगले दौर के लिए अपनी दावेदारी मजबूत कर ली।

पूर्व गृहमंत्री हिम्मत कोठारी की प्रेरणा से स्व. कुशभाऊ ठाकरे की स्मृति में आयोजित इस प्रतियोगिता के संयोजक विकास कोठारी, यतेंद्र भारद्वाज और सचिव जयेश राठौर ने बताया कि पहले मुकाबले में रॉयल चैलेंजर रतलाम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 93 रन बनाए। टीम की ओर से अनिल परमार ने सर्वाधिक 23 रन बनाए। जवाब में हिन्द टाइटन ने हेमंत यादव की 41 रनों की शानदार पारी की बदौलत लक्ष्य हासिल कर लिया। इस मैच में सौरभ कुशवाहा को मैन ऑफ द मैच चुना गया।

दूसरे मुकाबले में खत्म 11 ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 114 रन बनाए। इसके जवाब में जवाहर टाइगर ने शानदार प्रदर्शन करते हुए बिना कोई विकेट गंवाए 115 रन बनाकर जीत दर्ज की। जेम्स विलियम ने नाबाद 65 रन बनाते हुए मैन ऑफ द मैच का खिताब हासिल किया।

दिन के तीसरे और अंतिम मुकाबले में सूर्या वारियर्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 135 रन बनाए, जिसमें विशाल वाघेला ने नाबाद 47 रन की अहम पारी खेली। लक्ष्य का पीछा करते हुए हॉट रोड सुपर किंग की टीम 99 रन पर सिमट गई। इस मैच में भी विशाल वाघेला को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया।

तीनों मुकाबलों के मुख्य अतिथि के रूप में राकेश देसाई (डायरेक्टर, साईं श्री अकैडमी), समाजसेवी विकास जैन, जिला खेल अधिकारी दीपेंद्र ठाकुर, जेवीएम ग्रुप के सौरभ पितलियां, पत्रकार सुधीर जैन, जलज शर्मा और राकेश पोरवाल उपस्थित रहे।

आयोजन को सफल बनाने में समिति के प्रदीप उपाध्याय, गौरव जाट, देवशंकर पांडे, दिनेश पोरवाल, मनीष शर्मा, संजय शर्मा, राहुल जाधव, प्रिंस बना, अविनाश शर्मा, प्रशांत व्यास और चेतन शर्मा का विशेष योगदान रहा। वहीं, कमेंट्री की जिम्मेदारी योगेंद्र जादौन और स्कोरिंग दिग्विजय सिंह ने संभाली।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Sujeet Upadhyay Sujeet Upadhyay is a senior journalist who have been working for around Three decades now. He has worked in More than half dozen recognized and celebrated News Papers in Madhya Pradesh. His Father Late shri Prakash Upadhyay was one of the pioneer's in the field of journalism especially in Malwanchal and MP.