टैक्स बढ़ोतरी के खिलाफ कांग्रेस सड़कों पर : 6 अप्रैल को नगर निगम पर जनआक्रोश प्रदर्शन

जिला प्रभारी प्रताप गेरवाल ने कार्यकर्ताओं से 2027 के निगम और विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए अभी से सक्रिय रहने का आह्वान किया। वहीं राजा चौकसे ने 6 अप्रैल के प्रदर्शन में अधिक से अधिक संख्या में भागीदारी सुनिश्चित करने की अपील की।

Apr 4, 2026 - 16:16
 0
टैक्स बढ़ोतरी के खिलाफ कांग्रेस सड़कों पर : 6 अप्रैल को नगर निगम पर जनआक्रोश प्रदर्शन

रतलाम (प्रकाशभारत न्यूज़) महंगाई और मूलभूत समस्याओं से जूझ रही आम जनता पर प्रस्तावित टैक्स बढ़ोतरी के विरोध में शहर कांग्रेस ने बड़ा आंदोलन करने का निर्णय लिया है। शहर कांग्रेस कमेटी द्वारा आयोजित समीक्षा बैठक में तय किया गया कि 6 अप्रैल को नगर निगम सम्मेलन से पहले व्यापक जन आक्रोश प्रदर्शन किया जाएगा।

बैठक में नगर निगम के प्रस्तावों, संभावित टैक्स वृद्धि और जनहित से जुड़े मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई। कार्यक्रम में जिला प्रभारी एवं सरदारपुर विधायक प्रताप गेरवाल और विधानसभा प्रभारी राजा चौकसे मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे।

इस दौरान कांग्रेस नेताओं ने नगर निगम में कथित भ्रष्टाचार और जनहित की अनदेखी पर कड़ा आक्रोश व्यक्त किया। नेताओं का कहना था कि निगम अब जनसेवा के बजाय कमाई का जरिया बनता जा रहा है, जिसे लेकर आंदोलन तेज किया जाएगा।

जिला प्रभारी प्रताप गेरवाल ने कार्यकर्ताओं से 2027 के निगम और विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए अभी से सक्रिय रहने का आह्वान किया। वहीं राजा चौकसे ने 6 अप्रैल के प्रदर्शन में अधिक से अधिक संख्या में भागीदारी सुनिश्चित करने की अपील की।

जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष मयंक जाट ने युवाओं की भागीदारी बढ़ाने और सोशल मीडिया के जरिए जनसंपर्क मजबूत करने पर जोर दिया। पूर्व विधायक पारस सकलेचा ने कहा कि नगर निगम सेवा का माध्यम होना चाहिए, न कि कमाई का साधन।

बैठक की शुरुआत में अतिथियों का स्वागत किया गया। संचालन रजनीकांत व्यास ने किया, जबकि आभार यास्मीन शेरानी ने व्यक्त किया। अंत में सभी कार्यकर्ताओं ने 6 अप्रैल के प्रदर्शन को सफल बनाने का संकल्प लिया।

बैठक में वार्ड अध्यक्ष, मंडलम व सेक्टर पदाधिकारी, पार्षद दल, सेवा दल, महिला कांग्रेस, युवक कांग्रेस, एनएसयूआई और इंटक सहित विभिन्न संगठनों के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। ब्लॉक अध्यक्षों ने संगठनात्मक समीक्षा के साथ आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा भी तय की।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Sujeet Upadhyay Sujeet Upadhyay is a senior journalist who have been working for around Three decades now. He has worked in More than half dozen recognized and celebrated News Papers in Madhya Pradesh. His Father Late shri Prakash Upadhyay was one of the pioneer's in the field of journalism especially in Malwanchal and MP.