शहर में धूमधाम से मनाया गुरु पूर्णिमा महोत्सव : प्रभु प्रेमी संघ के आयोजन में गुरू भक्ति में रमे भक्त : गुरु रामदास विद्यालय में गुरु पूर्णिमा महोत्सव पर विद्यार्थियों ने शिक्षकों को तिलक लगाकर माल्यार्पण कर किया गुरु पूजन

प्रभु प्रेमी संघ का गुरू पूर्णिमा महोत्सव श्री कालिका माता सत्संग हाल में हुआ। इसके आरंभ में भजन गायक रोहित शर्मा, निलेश जोशी एवं घनश्याम प्रजापत ने सुमधुर भजन प्रस्तुत किए

Jul 21, 2024 - 20:42
 0
शहर में धूमधाम से मनाया गुरु पूर्णिमा महोत्सव : प्रभु प्रेमी संघ के आयोजन में गुरू भक्ति में रमे भक्त : गुरु रामदास विद्यालय में गुरु पूर्णिमा महोत्सव पर विद्यार्थियों ने शिक्षकों को तिलक लगाकर माल्यार्पण कर किया गुरु पूजन

रतलाम,21जुलाई (प्रकाशभारत) जूनापीठाधीश्वर आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी श्री अवधेशानंद गिरीजी महाराज द्वारा संस्थापित प्रभु प्रेमी संघ के तत्वावधान में रविवार को गुरू पूर्णिमा महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। इसमें प्रार्थना, पादूका पूजन और भजन हुए। महोत्सव की संगीतमय प्रस्तुतियों पर गुरू भक्तों ने नृत्य किया और पादूका पूजन कर गुरू के प्रति अपनी आस्था व्यक्त की।

प्रभु प्रेमी संघ का गुरू पूर्णिमा महोत्सव श्री कालिका माता सत्संग हाल में हुआ। इसके आरंभ में भजन गायक रोहित शर्मा, निलेश जोशी एवं घनश्याम प्रजापत ने सुमधुर भजन प्रस्तुत किए। भजनों पर अधिकांश गुरू भक्तों ने अपनी भावमय प्रस्तुतियां दी। पादूका पूजन की शुरूवात संस्था अध्यक्ष हरीश सुरोलिया, सुषमा कटारे, केबी व्यास, नारायणलाल शर्मा, किर्ती व्यास, संजीव पाठक, नवीन भटट ने अभिषेक पूजन कर की। इसके बाद गुरू भक्तों ने कतारबद्ध होकर पूजन किया। इस दौरान प्रमोद राघव शेलेन्द्र डागा, मनोहर पोरवाल, कैलाश व्यास, नरेश झालानी, रामेश्वर खंडेलवाल, नारायणलाल शर्मा, जयेश झालानी, रमेश शर्मा, केबी व्यास, निलेश झालानी, भूषण व्यास, संजय सोनी, मुकेश सोनी, संजीव पाठक, विरेन्द्र जोशी, आरआर दुबे, लल्लन सिंह ठाकुर, राकेश पोरवाल एवं अरुण त्रिपाठी सहित असंख्य गुरूभक्त उपस्थित रहे।

गुरु रामदास पब्लिक सीनियर सेंकडरी स्कूल में गुरु पूर्णिमा महोत्सव का आयोजन धूमधाम से मनाया गया। 

प्राचार्य राठौर ने छात्रों को बताया दिन विशेष का महत्व

रविवार को गुरु रामदास पब्लिक सीनियर सेंकडरी स्कूल में गुरु पूर्णिमा महोत्सव का आयोजन धूमधाम से मनाया गया। विद्यालय की प्राचार्य सुनीता राठौर द्वारा छात्रों को गुरु पूर्णिमा पर्व का महत्व बताया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मां सरवस्ती वंदना व गुरु वंदना से की गई। विद्यार्थियों द्वारा श्लोक पाठ एवं काप्य पाठ प्रस्तुत किया गया। इसके बाद विद्यार्थियों ने शिक्षकों को तिलक लगाकर माल्यार्पण कर गुरु पूजन किया। इस दौरान संस्था के किशन सिंह, दलीप सिंह, कश्मीर सिंह, तारण सिंह, जोगिंदर सिंह, वीरेंद्र सिंह प्रमुख रूप से मौजूद थे। इस दौरान प्राचार्य राठौर ने सभी शिक्षकों को पौधे वितरित किए। संचालन नीलिमा उपाध्याय ने किया। आभार स्वाति सेठ ने माना।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Sujeet Upadhyay Sujeet Upadhyay is a senior journalist who have been working for around Three decades now. He has worked in More than half dozen recognized and celebrated News Papers in Madhya Pradesh. His Father Late shri Prakash Upadhyay was one of the pioneer's in the field of journalism especially in Malwanchal and MP.