रतलाम में पहली बार ‘अवेक क्रेनियोटॉमी’ द्वारा डॉ मिलेश नागर ने 17 वर्षीय युवती का किया दिमाग का सफल ऑपरेशन

डॉ. मिलेश नागर और उनकी टीम ने अत्यंत सावधानी के साथ धंसी हुई खोपड़ी की हड्डी को उठाकर उसकी सही स्थिति में स्थापित किया और मस्तिष्क को सुरक्षित किया।

Mar 16, 2026 - 19:28
 0
रतलाम में पहली बार ‘अवेक क्रेनियोटॉमी’ द्वारा डॉ मिलेश नागर ने 17 वर्षीय युवती का किया दिमाग का सफल ऑपरेशन

रतलाम (प्रकाशभारत न्यूज़) शहर के राघव न्यूरो ट्रॉमा केयर में 17 वर्षीय युवती प्रियंका भाभर का जटिल मस्तिष्क ऑपरेशन सफलतापूर्वक किया गया। प्रियंका रतलाम के प्रकाश नगर क्षेत्र की निवासी हैं। यह

सर्जरी न्यूरोसर्जन डॉ. मिलेश नागर द्वारा की गई, जबकि एनेस्थीसिया की जिम्मेदारी एनेस्थेटिस्ट डॉ. गौरव यादव ने संभाली। खास बात यह रही कि यह ऑपरेशन अवेक

क्रेनियोटॉमी तकनीक से किया गया, जो रतलाम जिले में अपनी तरह का पहला मामला है।

सिर में चोट के बाद हुई गंभीर समस्या

जानकारी के अनुसार प्रियंका भाभर को सिर में गंभीर चोट लगने के बाद अस्पताल लाया गया।

जांच और सीटी स्कैन में पता चला कि उसे डिप्रेस्ड स्कल फ्रैक्चर हो गया है, जिसमें खोपड़ी की

हड्डी का एक हिस्सा अंदर की ओर धंस जाता है और मस्तिष्क पर दबाव बना सकता है। यह

स्थिति समय पर उपचार न मिलने पर गंभीर न्यूरोलॉजिकल समस्याएं पैदा कर सकती है।

मरीज की स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने तुरंत सर्जरी का निर्णय लिया।

क्या होती है अवेक क्रेनियोटॉमी

एक आधुनिक और उन्नत न्यूरोसर्जिकल तकनीक है, जिसमें ऑपरेशन के दौरान मरीज को बेहोश

नहीं किया जाता। सर्जरी के महत्वपूर्ण चरणों में मरीज को जागृत रखा जाता है ताकि डॉक्टर उसके बोलने, समझने और शरीर की गतिविधियों को लगातार मॉनिटर कर सकें। इससे मस्तिष्क के संवेदनशील हिस्सों को सुरक्षित रखने में मदद मिलती है।

सफलतापूर्वक किया गया ऑपरेशन

डॉ. मिलेश नागर और उनकी टीम ने अत्यंत सावधानी के साथ धंसी हुई खोपड़ी की हड्डी को उठाकर उसकी सही स्थिति में स्थापित किया और मस्तिष्क को सुरक्षित किया। ऑपरेशन के दौरान एनेस्थेटिस्ट डॉ. गौरव यादव ने मरीज की स्थिति और दर्द नियंत्रण की लगातार निगरानी की। पूरी सर्जरी सफलतापूर्वक संपन्न हुई और किसी प्रकार की जटिलता सामने नहीं आई।

चार दिनों में मिली छुट्टी

सर्जरी के बाद मरीज की स्थिति लगातार बेहतर होती गई और उसे केवल ४ दिनों में ही अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। वर्तमान में प्रियंका भाभर पूरी तरह स्वस्थ है और सामान्य जीवन जी रही है।

रतलाम के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि

डॉ. मिलेश नागर के अनुसार रतलाम में पहली बार इस प्रकार की अवेक क्रेनियोटॉमी सर्जरी कीग ई है। यह उपलब्धि जिले में उन्नत न्यूरोसर्जिकल सुविधाओं की उपलब्धता को दर्शाती है। उन्होंने बताया कि समय पर सही उपचार मिलने से सिर की गंभीर चोट वाले मरीजों को बेहतर परिणाम मिल सकते हैं।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Sujeet Upadhyay Sujeet Upadhyay is a senior journalist who have been working for around Three decades now. He has worked in More than half dozen recognized and celebrated News Papers in Madhya Pradesh. His Father Late shri Prakash Upadhyay was one of the pioneer's in the field of journalism especially in Malwanchal and MP.