माहुरकर ट्रॉफी मे क्वार्टर फाइनल में हुए रोमांचक मुकाबले : सेमीफाइनल में आरपीएफ, सीएंडडब्ल्यू, पर्सनल और टीआरओ की एंट्री : सोमवार को होंगे सेमीफाइनल और फाइनल : डीआरएम करेंगे पुरस्कार वितरण

रतलाम प्रेस क्लब के अध्यक्ष मुकेश पुरी गोस्वामी और उपाध्यक्ष सुजीत उपाध्याय मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। मंडल मंत्री अभिलाष नागर और मंडल अध्यक्ष प्रताप गिरी ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर मैच की शुरुआत करवाई और विजेता टीमों को पुरस्कृत किया।

Mar 15, 2026 - 20:54
Mar 15, 2026 - 21:01
 0
माहुरकर ट्रॉफी मे क्वार्टर फाइनल में हुए रोमांचक मुकाबले : सेमीफाइनल में आरपीएफ, सीएंडडब्ल्यू, पर्सनल और टीआरओ की एंट्री : सोमवार को होंगे  सेमीफाइनल और फाइनल : डीआरएम करेंगे पुरस्कार वितरण

रतलाम (प्रकाशभारत न्यूज़) वेस्टर्न रेलवे मजदूर संघ के पूर्व महामंत्री स्व. दादा जे.जी. माहुरकर की स्मृति में आयोजित अंतर विभागीय क्रिकेट टूर्नामेंट में पांचवें दिन खेले गए क्वार्टर फाइनल मुकाबलों में शानदार प्रदर्शन करते हुए आरपीएफ, सीएंडडब्ल्यू, पर्सनल और टीआरओ की टीमें सेमीफाइनल में पहुंच गईं। सभी चारों मुकाबले काफी रोमांचक रहे और टीमें अंत तक जीत के लिए संघर्ष करती रहीं।

 रतलाम प्रेस क्लब के अध्यक्ष मुकेश पुरी गोस्वामी और उपाध्यक्ष सुजीत उपाध्याय मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। मंडल मंत्री अभिलाष नागर और मंडल अध्यक्ष प्रताप गिरी ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर मैच की शुरुआत करवाई और विजेता टीमों को पुरस्कृत किया। एक मैच में भाजपा जिला खेल प्रकोष्ठ के संयोजक यतेंद्र भारद्वाज मुख्य अतिथि रहे।

सहायक मंडल मंत्री गौरव दुबे ने बताया कि पांचवें दिन चार क्वार्टर फाइनल मुकाबले खेले गए। पहला मैच आरपीएफ और जीआरपी के बीच हुआ, जिसमें आरपीएफ ने 46 रन से जीत दर्ज की। रामकरन को मैन ऑफ द मैच चुना गया।

दूसरा मैच सीएंडडब्ल्यू और सिग्नल विभाग के बीच खेला गया, जिसमें सीएंडडब्ल्यू ने 13 रन से जीत हासिल की। राघवेंद्र मैन ऑफ द मैच रहे।

तीसरे मुकाबले में अकाउंट्स और पर्सनल के बीच मुकाबला हुआ, जिसमें पर्सनल टीम ने 5 विकेट से जीत दर्ज की। जेम्स को मैन ऑफ द मैच चुना गया।

चौथा मैच इंजीनियरिंग और टीआरओ के बीच खेला गया, जिसमें टीआरओ ने 5 विकेट से जीत हासिल कर सेमीफाइनल में जगह बनाई।

इसके बाद रिटायर्ड कर्मचारियों की संस्था पीएए ए और पीएआर बी के बीच फ्रेंडली मैच भी खेला गया, जिसे ए टीम ने जीता। इस मैच में वरिष्ठ खिलाड़ियों ने अपनी फिटनेस और मजबूत इच्छाशक्ति का परिचय दिया। अशोक भाना को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया।

आयोजकों के अनुसार सोमवार को दो सेमीफाइनल और एक फाइनल मुकाबला खेला जाएगा। पहला सेमीफाइनल सुबह 8 बजे आरपीएफ और पर्सनल के बीच होगा, जबकि दूसरा सेमीफाइनल सुबह 11 बजे सीएंडडब्ल्यू और टीआरओ के बीच खेला जाएगा। फाइनल मुकाबला दोपहर 3 बजे आयोजित होगा। फाइनल मैच के बाद डीआरएम अश्वनी कुमार द्वारा विजेता टीमों को पुरस्कार वितरित किए जाएंगे।

इस अवसर पर पूर्व मंडल अध्यक्ष प्रदीप बारोटिया, सहायक मंडल मंत्री नरेंद्र सोलंकी, शाखा सचिव संजय कुमार, बापी चौधरी, इमरान खान, राजेंद्र चौधरी, आशाराम मीणा, युवा अध्यक्ष अशोक टंडन, युवा सचिव रणधीर सिंह गुर्जर, सुमित गर्ग, जयंत अग्रवाल, दिनेश छपरी, रूपसिंह बघेल, रोहित कनौजिया, छोटूलाल लश्कर सहित कई पदाधिकारी और खिलाड़ी मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Sujeet Upadhyay Sujeet Upadhyay is a senior journalist who have been working for around Three decades now. He has worked in More than half dozen recognized and celebrated News Papers in Madhya Pradesh. His Father Late shri Prakash Upadhyay was one of the pioneer's in the field of journalism especially in Malwanchal and MP.