पटाखे की चिंगारी से खेत में लगी आग, बुझाने दौड़े बाराती कुएं में गिरे, 2 की मौत
घटना के बाद बरात लेकर आए परिवार और शामिल लोगों में मातम छा गया
रतलाम (प्रकाशभारत)जिला मुख्यालय से करीब 30किलोमीटर दूर ग्राम भैंसाडाबर में बारात में पटाखे जलाते समय बड़ा हादसा हो गया। पटाखे की चिंगारी उड़कर पास के खेत में जा गिरी, जिससे आग भड़क उठी। इस दौरान बारात में शामिल दो युवक आग बुझाने दौड़े, लेकिन खेत में अंधेरा होने के कारण बगैर मुंडेर के कुएं में जा गिरे।
सैलाना थाना प्रभारी अयूब खान के मुताबिकग्राम भैंसा डाबर में आई एक बारात में पटाखे फोड़ने के पटाखे की चिंगारी उड़कर पास में स्थित खेत में रखे घास के पुलों में जा गिरी, जिससे एकाएक उनमें आग भड़क उठी। इस दौरान बारात में शामिल दो युवक आग बुझाने के लिए दौड़े, लेकिन खेत में अंधेरा होने के कारण बगैर मुंडेर के कुएं में जा गिरे। घटना के बाद देर रात तक एक युवक का शव कुएं से निकाल लिया गया है, जबकि दूसरे की तलाश सुबह तक होती रही। सुबह एनडीआरएफ की टीम ने दूसरा शव कुए से निकाला।
घटना के बाद बरात लेकर आए परिवार और शामिल लोगों में उस समय मातम छा गया है। बताया जा रहा है कि बारातियों द्वारा पटाखे चलाते समय उड़ी चिंगारी नजदीक स्थित गेहूं के खेत में जा गिरी, जिससे खेत में रखे घास में आग लग गई। आग भड़कती देख उसे बुझाने बारात में शामिल विनोद और अजय खेत की तरफ दौड़े। लेकिन बीच में बिना मुंडेर के कुएं में जा गिरे, जिससे एक युवक की मौत हो गई है, जबकि दूसरे का कहीं कोई पता नहीं चल पा रहा था। पहुंची रेस्क्यू टीम ने अजय नामक के युवक का शव देर रात को निकाल लिया था, जबकि विनोद पिता रामप्रसाद (24) निवासी चौरासी बड़ायला का शव रविवार सुबह निकाला जा सका ।
What's Your Reaction?

