रतलाम में आदिवासी महाआंदोलन पर प्रशासन सख्त, प्रदर्शन स्थल बदलने पर मजबूर हुए विधायक : वीडियो जारी कर प्रदर्शन स्थल बदलने की दी जानकारी
शहर में किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए जिला प्रशासन ने मंदसौर, नीमच, उज्जैन और जवारा से अतिरिक्त पुलिस बल बुलाया है। लगभग 1000 पुलिसकर्मी, जिसमें विशेष बल (SF) की चार बटालियन शामिल हैं, सुरक्षा व्यवस्था के लिए तैनात किए गए हैं।

रतलाम (प्रकाशभारत न्यूज) रतलाम में आज प्रस्तावित आदिवासी महाआंदोलन को लेकर जिला प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। शहर के मुख्य प्रदर्शन स्थल पोलोग्राउंड पर किसी भी प्रकार के प्रदर्शन की अनुमति नहीं दी गई है। प्रशासन ने पोलोग्राउंड के गेट पर ताला लगाकर पुलिस बल तैनात कर दिया है।
शहर में किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए जिला प्रशासन ने मंदसौर, नीमच, उज्जैन और जवारा से अतिरिक्त पुलिस बल बुलाया है। लगभग 1000 पुलिसकर्मी, जिसमें विशेष बल (SF) की चार बटालियन शामिल हैं, सुरक्षा व्यवस्था के लिए तैनात किए गए हैं।
प्रदर्शन स्थल को लेकर प्रशासन के सख्त रवैए को देखते हुए विधायक विधायक कमलेश्वर डोडीयार ने एक वीडियो जारी कर प्रदर्शन स्थल परिवर्तन की जानकारी दी है।
प्रशासन का कहना है कि कानून-व्यवस्था एवं शहर की शांति बनाए रखने के लिए इस आंदोलन को शहर में प्रतिबंधित किया गया था।पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी पूरे घटनाक्रम पर कड़ी नजर बनाए हुए हैं।
What's Your Reaction?






