दाऊद और समीर अवैध मादक पदार्थ (एमडी) की तस्करी करते गिरफ्तार : रतलाम पुलिस की अवैध मादक पदार्थ के विरुद्ध लगातार कार्यवाही जारी

महू-नीमच फोरलेन, बरखेड़ी फंटा ढोढर पर स्विफ्ट डिजायर कार रजिस्ट्रेशन नंबर MP 13 ZJ 6357 को रोककर कार में अवैध मादक पदार्थ 100 ग्राम MD ड्रग मूल्य 10 लाख रूपये की तस्करी करते दो तस्कर समीर उर्फ राजा पिता हनीफ खान पठान,.दाऊद पिता नासीर कलीगर को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपी अशोक नगर,रतलाम के रहने वाले है। पुलिस ने तस्करी में उपयोग आने वाली कार को जप्त भी किया हैं । आऱोपीगण से जप्त MD ड्रग्स के स्त्रोत के संबंध में पुलिस पूछताछ कर रही है।

Dec 25, 2024 - 23:21
Dec 25, 2024 - 23:24
 0
दाऊद और समीर अवैध मादक पदार्थ (एमडी) की तस्करी करते गिरफ्तार : रतलाम पुलिस की अवैध मादक पदार्थ के विरुद्ध लगातार कार्यवाही जारी

रतलाम (प्रकाशभारत न्यूज)रतलाम जिले में एक बार फिर पुलिस ने दो युवकों को 100 ग्राम अवैध मादक पदार्थ MD के साथ गिरफ्तार किया है। युवक कार से तस्करी के लिए अवैध मादक पदार्थ MD तस्करी के लिए ले जा रहे थे। 

पुलिस अधीक्षक अमित कुमार में जिले के पुलिस महकमे को अवैध मादक पदार्थ की तस्करी करने वाले के धरपकड़ के सख्त निर्देश दिए गए है। 

पुलिस को मुखबीर से सूचना मिली थी कि दो युवक कार से अवैध मादक पदार्थ तस्करी के ले जा रहे हैं। सूचना के आधार पर NDPS एक्ट के समस्त प्रावधानो का पालन करते व प्रभावी कार्यवाही करते हुए दिनांक 24.12.2024 को महू-नीमच फोरलेन, बरखेड़ी फंटा ढोढर पर स्विफ्ट डिजायर कार रजिस्ट्रेशन नंबर MP 13 ZJ 6357 को रोककर कार में अवैध मादक पदार्थ 100 ग्राम MD ड्रग मूल्य 10 लाख रूपये की तस्करी करते दो तस्कर समीर उर्फ राजा पिता हनीफ खान पठान,.दाऊद पिता नासीर कलीगर को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपी अशोक नगर,रतलाम के रहने वाले है। पुलिस ने तस्करी में उपयोग आने वाली कार को जप्त भी किया हैं । आऱोपीगण से जप्त MD ड्रग्स के स्त्रोत के संबंध में पुलिस पूछताछ कर रही है। 

पूरे मामले में थाना प्रभारी रघुनाथ मेहड़ा, उनि अनुराग यादव, उनि सत्येन्द्र रघुवंशी, उनि राजा तिवारी (प्रभारी सायबर सेल), सउनि राधेश्याम मीणा, प्र. आर. मनमोहन शर्मा प्र. आर.लक्ष्मीनारायण, प्र आर हिम्मत सिंह, प्र.आऱ. राहुल  उपाध्याय,  प्र.आऱ. तेज सिंह, आर. विपुल भावसार, आर राहुल पाटीदार, आर. शोभाराम शर्मा , आऱ. जितेन्द्र व्यास, आर. राकेश लोहार, आर. हीरालाल आर्य सैनिक छत्रपाल की सराहनीय भुमिका रही है। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Sujeet Upadhyay Sujeet Upadhyay is a senior journalist who have been working for around Three decades now. He has worked in More than half dozen recognized and celebrated News Papers in Madhya Pradesh. His Father Late shri Prakash Upadhyay was one of the pioneer's in the field of journalism especially in Malwanchal and MP.