दादा जे.जी. माहुरकर स्मृति क्रिकेट टूर्नामेंट : तीसरे दिन चार मुकाबले खेले गए : अकाउंट्स, पर्सनल, सीएंडडब्ल्यू और शंभूपुरा की टीमों ने दर्ज की जीत

मंडल मंत्री अभिलाष नागर और मंडल अध्यक्ष प्रताप गिरी ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर मैच का शुभारंभ करवाया तथा विजेता टीमों को पुरस्कृत किया। सहायक मंडल मंत्री गौरव दुबे ने बताया कि तीसरे दिन खेले गए मुकाबलों में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया।

Mar 13, 2026 - 20:59
Mar 13, 2026 - 21:00
 0
दादा जे.जी. माहुरकर स्मृति क्रिकेट टूर्नामेंट : तीसरे दिन चार मुकाबले खेले गए : अकाउंट्स, पर्सनल, सीएंडडब्ल्यू और शंभूपुरा की टीमों ने दर्ज की जीत

रतलाम (प्रकाशभारत न्यूज़) वेस्टर्न रेलवे मजदूर संघ के पूर्व महामंत्री स्व. दादा जे.जी. माहुरकर की स्मृति में रेलवे खेल मैदान पर भव्य अंतर विभागीय क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया जा रहा है। प्रतियोगिता के तीसरे दिन चार रोमांचक मुकाबले खेले गए। कार्यक्रम में डीपीओ सोमनाथ गायकवाड़ एवं डीएमई पंकज विजय मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

मंडल मंत्री अभिलाष नागर और मंडल अध्यक्ष प्रताप गिरी ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर मैच का शुभारंभ करवाया तथा विजेता टीमों को पुरस्कृत किया। सहायक मंडल मंत्री गौरव दुबे ने बताया कि तीसरे दिन खेले गए मुकाबलों में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया।

पहला मैच अकाउंट्स और डीज़ल शेड के बीच खेला गया, जिसमें अकाउंट्स टीम ने 17 रन से जीत दर्ज की। इस मैच में यशवंत को मैन ऑफ द मैच चुना गया।

दूसरा मैच पर्सनल और डीएडीएन के बीच हुआ, जिसमें पर्सनल टीम ने 43 रन से जीत हासिल की। जेम्स मैन ऑफ द मैच रहे।

तीसरे मैच में सीएंडडब्ल्यू और टीएमसी आमने-सामने रहे, जिसमें सीएंडडब्ल्यू टीम ने 27 रन से जीत दर्ज की। प्रमोद को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया।

चौथा मैच शंभूपुरा और सिग्नल के बीच खेला गया, जिसमें सिग्नल टीम ने 5 विकेट से जीत हासिल की। प्रवीण को मैन ऑफ द मैच चुना गया।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Sujeet Upadhyay Sujeet Upadhyay is a senior journalist who have been working for around Three decades now. He has worked in More than half dozen recognized and celebrated News Papers in Madhya Pradesh. His Father Late shri Prakash Upadhyay was one of the pioneer's in the field of journalism especially in Malwanchal and MP.