दशा माता पर्व पर मंदिर में चेन स्नेचिंग की घटना : 24 घंटे में महिला गिरोह गिरफ्तार : माणकचौक पुलिस ने 30 ग्राम सोने की चेन और कार की जब्त : इंदौर–महाराष्ट्र से जुड़े है आरोपी
पुलिस के अनुसार 13 मार्च को दशा माता पर्व के दौरान हरदेवलाल की पीपली स्थित मंदिर में पूजा के समय अज्ञात महिला गिरोह ने विद्या पति आशीष माहेश्वरी की सास सावित्री देवी के गले से सोने की चेन चोरी कर ली थी।
रतलाम ( प्रकाशभारत न्यूज़) थाना माणकचौक पुलिस ने मंदिर में हुई चेन स्नेचिंग की घटना का 24 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए महिला गिरोह को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से करीब 30.580 ग्राम वजनी सोने की चेन और घटना में प्रयुक्त एक कार भी जब्त की है।
पुलिस के अनुसार 13 मार्च को दशा माता पर्व के दौरान हरदेवलाल की पीपली स्थित मंदिर में पूजा के समय अज्ञात महिला गिरोह ने विद्या पति आशीष माहेश्वरी की सास सावित्री देवी के गले से सोने की चेन चोरी कर ली थी। इस मामले में थाना माणकचौक में अपराध क्रमांक 115/26 धारा 303(2) बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की गई।
जांच के दौरान पुलिस ने साइबर सेल की मदद से तकनीकी साक्ष्य और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों में अलक हटकली (35), जयश्री सोनाने (30), शुष्मा हताग्ले (27), पूजा सक्ते (27), एक बालिका तथा कमल राजोरिया (42) शामिल हैं। इनमें से कई आरोपी इंदौर में रह रहे थे और मूल रूप से महाराष्ट्र के निवासी बताए जा रहे हैं।
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी गई लगभग 30.580 ग्राम वजनी सोने की चेन और घटना में प्रयुक्त कार (MP09AR0301) जब्त की है।
कार्रवाई में थाना माणकचौक पुलिस, साइबर सेल रतलाम तथा अन्य पुलिसकर्मियों की सराहनीय भूमिका रही।
What's Your Reaction?

