मीनाक्षी नटराजन के राज्यसभा नामांकन निरस्तीकरण के विरोध में कॉंग्रेस कर उपवास सत्याग्रह : भाजपा पर लोकतांत्रिक मूल्यों की अनदेखी का आरोप

शहर कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष शांतिलाल वर्मा ने कहा कि राज्यसभा चुनाव में लोकतांत्रिक परंपराओं को ठेस पहुंचाने का प्रयास किया गया है, जिसके विरोध में कांग्रेसजनों ने शांतिपूर्ण सत्याग्रह कर अपनी आवाज बुलंद की है।

Jun 11, 2026 - 09:37
 0
मीनाक्षी नटराजन के राज्यसभा नामांकन निरस्तीकरण के विरोध में कॉंग्रेस कर उपवास सत्याग्रह : भाजपा पर लोकतांत्रिक मूल्यों की अनदेखी का आरोप

रतलाम ( प्रकाशभारत न्यूज़) राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस नेत्री सुश्री मीनाक्षी नटराजन का नामांकन कथित रूप से झूठ और षड्यंत्र के माध्यम से निरस्त किए जाने के विरोध में बुधवार को शहर कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में कोर्ट चौराहा स्थित डॉ. भीमराव अंबेडकर प्रतिमा स्थल पर उपवास एवं सत्याग्रह आयोजित किया गया।

कार्यक्रम मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी के निर्देशानुसार आयोजित किया गया। इस अवसर पर कांग्रेस नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार पर लोकतांत्रिक मूल्यों की अनदेखी करने का आरोप लगाते हुए कहा कि लोकतंत्र और संविधान की रक्षा के लिए कांग्रेस पार्टी निरंतर संघर्ष करती रहेगी।

शहर कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष शांतिलाल वर्मा ने कहा कि राज्यसभा चुनाव में लोकतांत्रिक परंपराओं को ठेस पहुंचाने का प्रयास किया गया है, जिसके विरोध में कांग्रेसजनों ने शांतिपूर्ण सत्याग्रह कर अपनी आवाज बुलंद की है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से संगठन की एकजुटता बनाए रखने तथा लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा के लिए संघर्षरत रहने का आह्वान किया।

उपवास एवं सत्याग्रह कार्यक्रम में पारस सकलेचा, कमरूद्दीन कचवाय, यास्मीन शेरानी, आशा राजीव रावत, प्रदीप राठौर, शांतु गवली, महमूद शेरानी, कुसुम चाहर, सुजीत उपाध्याय, वुसात जैदी, शैलेन्द्र सिंह अठाना, महेंद्र कटारिया, रामचंद्र धाकड़, राजीव रावत, फ़ैयाज़ मंसूरी, रजनीकांत व्यास, रमेश पोरवाल, हेमन्त नेका, हसमतुल्लाह शेख, सोनू व्यास, कपिल मजवदिया, राजेश प्रजापत, वाहिद शेरानी, नासिर कुरैशी, शाकिर खान, निलोफर खान, मनोज खोईवाल, इक्का बेलूत, रोहित मीणा, कविता महावर, राधा प्रजापत, हितेश पेमाल, के.एल. गोसर, जॉनी आरिफ, विजय स्टीफन, इकरार चौधरी, वीरेंद्र प्रताप सिंह, राजकुमार जैन ‘लाला’, विशाल कंडारे, जायदा बी, आयशा कुरैशी, शाकिर कुरैशी, लालू स्टीफन, हरविंदर सिंह, अनिल भटनागर, गणेश यादव, दिलीप टांक, मकबूल कुरैशी, राजेश कौशल, ओ.पी. त्रिपाठी, राजनाथ यादव, अमर सिंह शेखावत, सीताराम बैरागी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित कांग्रेसजनों ने ‘लोकतंत्र बचाओ, संविधान बचाओ’ के नारों के साथ लोकतांत्रिक संस्थाओं की मजबूती एवं संवैधानिक मूल्यों की रक्षा का संकल्प लिया।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Sujeet Upadhyay Sujeet Upadhyay is a senior journalist who have been working for around Three decades now. He has worked in More than half dozen recognized and celebrated News Papers in Madhya Pradesh. His Father Late shri Prakash Upadhyay was one of the pioneer's in the field of journalism especially in Malwanchal and MP.