वोटर लिस्ट में हेराफेरी के आरोप में शहर कांग्रेस का धरना : चुनाव आयोग का पुतला फूंका

धरने को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक पारस सकलेचा ने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं की सजगता से बोगस नाम कटने से भाजपा बौखला गई है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा के दबाव में जिला निर्वाचन कार्यालय द्वारा जिले में 1 लाख 8 हजार 401 नोटिस जारी किए गए है

Feb 6, 2026 - 11:50
 0
वोटर लिस्ट में हेराफेरी के आरोप में शहर कांग्रेस का धरना : चुनाव आयोग का पुतला फूंका

रतलाम (प्रकाशभारत.कॉम) शहर कांग्रेस कमेटी ने भाजपा पर वोटर लिस्ट में हेराफेरी कर पात्र मतदाताओं के नाम काटने और अपात्रों के नाम जोड़ने का आरोप लगाते हुए घांस बाजार चौराहे पर विशाल धरना प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी कर चुनाव आयोग का पुतला दहन किया।

धरने के बाद जिला निर्वाचन अधिकारी के नाम ज्ञापन तहसीलदार ऋषभ ठाकुर को सौंपा गया। ज्ञापन का वाचन करते हुए शहर कांग्रेस अध्यक्ष शांतिलाल वर्मा ने मांग की कि रतलाम शहर में प्राप्त सभी आपत्तियों और आवेदनों की वार्ड व बूथवार सूची सार्वजनिक की जाए। उन्होंने कहा कि बोगस आवेदनकर्ताओं पर प्रकरण दर्ज किए जाएं, अन्यथा कांग्रेस सड़कों पर आंदोलन करेगी।

धरने को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक पारस सकलेचा ने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं की सजगता से बोगस नाम कटने से भाजपा बौखला गई है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा के दबाव में जिला निर्वाचन कार्यालय द्वारा जिले में 1 लाख 8 हजार 401 नोटिस जारी किए गए, लेकिन हजारों मतदाताओं की उपस्थिति ने भाजपा के मंसूबों पर पानी फेर दिया। उन्होंने निर्वाचन अधिकारी से नियमानुसार कार्य करने की चेतावनी दी।

धरने को पूर्व शहर कांग्रेस अध्यक्ष महेंद्र कटारिया, पूर्व नगर निगम अध्यक्ष सतीश पुरोहित, यासमीन शेरानी, कमरुद्दीन कछवाया, वहीद शेरानी, नासिर कुरेशी, सलीम मोहम्मद बागवान, सुजीत उपाध्याय, पीयूष बाफना, आशा रावत, प्रदीप राठौर, मेहमूद शेरानी, शांतु गवली, राजीव रावत, केएल गौसर, रजनीकांत व्यास, सोहेल काजी, चंद्रप्रकाश मेहता, राजेश पुरोहित सहित कई नेताओं ने संबोधित किया।

धरने के दौरान बसंत पंड्या ने दस्तावेजों सहित 10 से अधिक मतदाताओं को उपस्थित कर बताया कि 40–50 वर्षों से लगातार मतदान करने के बावजूद उन्हें नोटिस जारी कर नाम काटने का षड्यंत्र किया जा रहा है।

इस अवसर पर पार्षद सविता महावार, केसरबाई गरगामा, मीनाक्षी सेन, राजनाथ यादव, संजय छाजेड़, नीलेश शर्मा, डॉ. मुस्तफा, सोनू व्यास, रोहित मीणा सहित सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन बसंत पंड्या ने किया एवं आभार प्रदर्शन मनोज वर्मा ने किया।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Sujeet Upadhyay Sujeet Upadhyay is a senior journalist who have been working for around Three decades now. He has worked in More than half dozen recognized and celebrated News Papers in Madhya Pradesh. His Father Late shri Prakash Upadhyay was one of the pioneer's in the field of journalism especially in Malwanchal and MP.