निगमकर्मी पर हमला : मारपीट करने वाले दंपती पर FIR : मामला जीर्ण-शीर्ण मकान सील करने के दौरान विवाद का

राजेंद्र कसेरा और उसकी पत्नी ने विरोध कर जमकर विवाद शुरू किया। दोनों ने निगम के टाइम कीपर पर हमला कर दिया। घटना के दौरान मौके पर निगम से सब इंजीनियर अनुराग डामोर व टीम के अन्य लोग भी मौजूद थे

Aug 8, 2024 - 11:47
Aug 8, 2024 - 11:47
 0
निगमकर्मी पर हमला : मारपीट करने वाले दंपती पर FIR : मामला जीर्ण-शीर्ण मकान सील करने के दौरान विवाद का

रतलाम(प्रकाशभारत) सागर हादसे के बाद रतलाम नगर निगम द्वारा लगातार जीर्ण-शीर्ण मकानों की जांच कर नोटिस देकर ध्वस्त करने की कार्रवाई के दौरान बुधवार दोपहर नगर निगम की टीम शहर के कसेरा बाजार में एक मकान के जीर्ण-शीर्ण हिस्से को सील करने पहुंची। इस दौरान अमले के साथ राजेंद्र कसेरा और उसकी पत्नी ने विरोध करते हुए विवाद किया और टीम के साथ हाथापाई भी कर ली। इसके बाद शातिर राजेंद्र कसेरा ने पत्नी को अमले पर धकेलकर छेड़छाड़ का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया। निगम आयुक्त हिमांशु भट्ट की ओर से शिकायत पहुंचने के बाद माणक चौक पुलिस ने आरोपी राजेंद्र कसेरा और उसकी पत्नी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। 

बता दें कि यह घटना बुधवार दोपहर की है। निगम के लोक निर्माण विभाग में कार्यरत टाइम कीपर निखिल वाणी कर्मचारियों के साथ वार्ड 43 कसरेा बाजार में जीर्ण-शीर्ण मकानों को सील करने की कार्रवाई के लिए गए थे। क्षेत्र में दो मकान जीर्ण-शीर्ण होने पर मकान मालिक को समझाइश देकर खाली कर ध्वस्त करने को कहा। एक मकान मालिक तो मान गए। लेकिन दूसरा राजेंद्र कसेरा और उसकी पत्नी नहीं मानी। राजेंद्र कसेरा और उसकी पत्नी ने विरोध कर जमकर विवाद शुरू किया। दोनों ने निगम के टाइम कीपर पर हमला कर दिया। घटना के दौरान मौके पर निगम से सब इंजीनियर अनुराग डामोर व टीम के अन्य लोग भी मौजूद थे। उन्होंने भी समझाने की कोशिश की। लेकिन आरोपी कसेरा दंपती मानने के लिए तैयार नहीं था। 

देर रात करवाई हुए FIR 

निगमायुक्त के निर्देश पर शहर के जीर्ण-शीर्ण मकानों पर कार्रवाई की जा रही है। इसी के तहत टीम कसेरा बाजार गई थी। आरोपी कसेरा दंपती को पूर्व से नोटिस दे रखा है। लेकिन उसने ध्यान नहीं दिया। विवाद कर हाथापाई की है। मामले में दोनो के खिलाफ विभिन्न धाराओं में FIR दर्ज करवाई गई है। - अनुराग डामोर, सब इंजीनियर - रतलाम नगर निगम (मध्य प्रदेश)

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Sujeet Upadhyay Sujeet Upadhyay is a senior journalist who have been working for around Three decades now. He has worked in More than half dozen recognized and celebrated News Papers in Madhya Pradesh. His Father Late shri Prakash Upadhyay was one of the pioneer's in the field of journalism especially in Malwanchal and MP.