दोनो दलों ने झोंकी ताकत :कांग्रेस का कार्यकर्ता सम्मेलन कल : भाजपा महिला मोर्चा सम्मेलन की तैयारी
चुनावी रंग में रंगने लगा रतलाम,घर घर कर रहे संपर्क, जनता मौन
रतलाम(प्रकाशभारत) जैसे जैसे मतदान की दिनांक पास आ रही है दोनो ही राजनीतिक दल जनता को लुभाने में आपनी ताकत लगा रहे है। कांग्रेस जहा कल कार्यकर्ता सम्मेलन कर रही है वही भाजपा महिला मार्च ने सम्मेलन की तैयारी को लेकर बैठक करी।
लोकसभा चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी कांतिलाल भूरिया के समर्थन में रतलाम शहर कांग्रेस कमेटी द्वारा एक कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया गया है शहर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष महेंद्र कटारिया ने बताया की प्रातः 11:30 बजे राजपूत बोर्डिंग में सम्मेलन रखा गया है जिसमें समस्त पदाधिकारीगण वार्ड एवं बुथ स्तरीय प्रभारी मोर्चा संगठन एवं ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बंधु उपस्थित रहेंगे कार्यकर्ताओं को मार्गदर्शन देने के लिए प्रत्याशी कांतिलाल भूरिया, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी सचिव कुलदीप इंदौरा, डॉक्टर विक्रांत भूरिया, एवं लोकसभा समन्वय संजय कामले उपस्थित रहेंगे !
शहर कांग्रेस अध्यक्ष महेंद्र कटारिया, नेता प्रतिपक्ष शांतिलाल वर्मा, विधानसभा प्रत्याशी पारस दादा सकलेचा, महामंत्री यास्मीन शैरानी, प्रकाश प्रभु राठौड़, कार्यवाहक अध्यक्ष शैलेंद्र सिंह अठाना, फैयाज मंसूरी, जोएब आरिफ, महिला कांग्रेस अध्यक्ष कुसुम चाहर, उप नेता कमरुद्दीन कछवाय, वरिष्ठ पार्षद नासिर कुरैशी, वहीद शैरानी, महिला सेवादल अध्यक्ष वेणु हरिवंश शर्मा, ब्लॉक अध्यक्ष बसंत पंड्या, वीरेंद्र प्रताप सिंह, गणेश यादव, सोहेल काजी, संगठन मंत्री मांगीलाल जैन, राजीव रावत, सुजीत उपाध्याय, सचेतक श्रीमती आशा रावत, युवा कांग्रेस अध्यक्ष सय्यद वुसत, निलेश शर्मा, संगीता काकरिया, रोहित शर्मा, महीप मिश्रा, पीयूष बाफना, ने सम्मेलन को सफल बनाने एवं कांग्रेस प्रत्याशी कांतिलाल जी भूरिया को विजय बनाने की अपील की है
सैलाना में महिला मोर्चा सम्मेलन की तैयारियों को लेकर बैठक
लोकसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा सम्मेलन की तेयारियो को लेकर सैलाना विधानसभा की आवश्यक कार्यकारी बैठक हुई | इसमें भाजपा जिला प्रभारी प्रदीप पांडेय ने मार्गदर्शन दिया | जिला मंत्री कीर्ति शरण सिंह भी उपस्थित रहे |
महिला मोर्चा की यह महत्वपूर्ण बैठक लोकसभा चुनाव रतलाम की प्रभारी अनीता कटारिया, सैलाना विधानसभा प्रभारी जिला महामंत्री संगीता चारेल पूर्व जिला महामंत्री क्रांति जोशी के नेतृत्व में हुई। इस अवसर पर मीडिया प्रभारी ललिता पंवार विधानसभा क्षेत्र की पांचों मंडल अध्यक्ष व पांचो मंडल प्रभारी सीमा अग्रवाल दिव्या शर्मा जीवन ज्योति मनीषा सिलावट उपस्थिति रही। बैठक का संचालन सैलाना विधानसभा प्रभारी मनीषा ने किया व आभार लीला बाई ने व्यक्त किया।
What's Your Reaction?

