इप्का गेस्ट हाउस के पीछे मिला अज्ञात व्यक्ति का शव : 3 दिन पुराना बताया जा रहा शव, पहचान नहीं होने से मौत का कारण भी रहस्य : जांच में जुटी पुलिस
मृतक की उम्र लगभग 50 से 55 वर्ष के बीच बताई जा रही है। उसने सफेद प्रिंटेड शर्ट और काले रंग की पैंट पहन रखी थी। उसकी जेब से दो-तीन ट्रेवल एजेंसियों के विजिटिंग कार्ड मिले हैं। कार्ड पर अंकित मोबाइल नंबरों पर संपर्क किया गया, लेकिन मृतक की पहचान नहीं हो सकी।
रतलाम (प्रकाशभारत न्यूज़) शहर के महू रोड स्थित इप्का गेस्ट हाउस के पीछे रविवार सुबह एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही स्टेशन रोड थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर शव को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज भिजवाया। फिलहाल मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी है और पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
पुलिस के अनुसार सुबह स्थानीय लोगों ने गेस्ट हाउस के पीछे नाली और झाड़ियों में एक व्यक्ति का शव पड़ा देखा, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। प्रारंभिक जांच में शव करीब तीन दिन पुराना प्रतीत हो रहा है। घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
मृतक की उम्र लगभग 50 से 55 वर्ष के बीच बताई जा रही है। उसकी जेब से दो-तीन ट्रेवल एजेंसियों के विजिटिंग कार्ड मिले हैं। कार्ड पर अंकित मोबाइल नंबरों पर संपर्क किया गया, लेकिन मृतक की पहचान नहीं हो सकी।
पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाल रही है। प्रथम दृष्टया मौत के कारण स्पष्ट नहीं हो सके हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
What's Your Reaction?



