एसआईआर में भाजपा के मंसूबे सफल नहीं होंगे : राजा चौकसे : कांग्रेस कार्यकर्ता पूरी ताकत से लग जाएं : शांतिलाल वर्मा :गणना पत्रक भरने की चुनौती स्वीकार करें : पारस सकलेचा
पूर्व विधायक पारस सकलेचा ने कहा कि गणना पत्रक भरने का कार्य धैर्य और गंभीरता से करना होगा, क्योंकि भाजपा षड्यंत्र चला रही है और प्रशासन सहयोग नहीं कर रहा है।
रतलाम (प्रकाशभारत न्यूज़) शहर कांग्रेस द्वारा आयोजित बीएलओ प्रशिक्षण बैठक में प्रदेश कांग्रेस के सचिव एवं जिला मतदाता सूची प्रभारी राजा चौकसे ने कहा कि मतदाता सूची का सघन प्रशिक्षण अभियान पार्टी के लिए चुनौती है और हमें यह मानकर रणनीति बनानी होगी कि प्रशासन सहयोग नहीं करेगा व भाजपा के एजेंट की तरह कार्य करेगा।
शहर कांग्रेस अध्यक्ष शांतिलाल वर्मा ने बताया कि रतलाम शहर के सभी कार्यकर्ता घर-घर पहुंचकर मतदाता सूची के सघन परीक्षण में जुटे हुए हैं। शहर के आठ स्थानों पर एक साथ गणना पत्रक भरने के कैंप लगाए गए हैं।
पूर्व विधायक पारस सकलेचा ने कहा कि गणना पत्रक भरने का कार्य धैर्य और गंभीरता से करना होगा, क्योंकि भाजपा षड्यंत्र चला रही है और प्रशासन सहयोग नहीं कर रहा है। यह कांग्रेस कार्यकर्ताओं के धैर्य की परीक्षा का समय है।
कार्यक्रम में पूर्व शहर कांग्रेस अध्यक्ष महेंद्र कटारिया, युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष मयंक जाट, वरिष्ठ नेता यासमीन सेरानी, पार्षद सलीम मोहम्मद बागवान, शैलेंद्रसिंह अठाना, सोहेल काजी, विशाल कंडारे, बी.एल. गौसर सहित अनेक नेताओं ने भी विचार व्यक्त किए।
शहर कांग्रेस कार्यालय में आयोजित बीएलओ प्रशिक्षण कार्यक्रम में 500 से अधिक कार्यकर्ता मौजूद रहे। दो घंटे चले प्रशिक्षण में गंभीर प्रश्न पूछे गए तथा बताया गया कि शासकीय बीएलओ फॉर्म वितरित नहीं कर रहे हैं और कई कांग्रेस समर्थित वार्डों को विशेष रूप से निशाना बनाया जा रहा है। प्रशासन से समन्वय के लिए शांतिलाल वर्मा के नेतृत्व में 12 सदस्यीय समिति का गठन किया गया।
राजा चौकसे, शांतिलाल वर्मा व अन्य पदाधिकारियों ने शहर के विभिन्न कैंपों का दौरा किया। सुदगुदडी मार्ग स्थित वार्ड 24, 25 व 26 के कैंप में उपस्थित सैकड़ों नागरिकों को संबोधित करते हुए राजा चौकसे ने कहा कि गणना पत्रक भरने के लिए कार्यकर्ताओं का सहयोग लें। पारस सकलेचा के मार्गदर्शन में पार्षद सलीम मोहम्मद बागवान द्वारा लगाए गए इस कैंप में दो दिन में 800 से अधिक गणना पत्रक भरे गए।
कार्यक्रम में महिला कांग्रेस अध्यक्ष कुसुम चाहर, कार्यकारी अध्यक्ष फैयाज मंसूरी, मतदाता सूची प्रभारी पीयूष बाफना, कमरुद्दीन कछवाया, नासिर कुरेशी, राकेश झालानी, बसंत पंड्या, वीरेंद्र प्रताप सिंह, रामचंद्र धाकड़, मेहमूद शेरानी, शांतु गवली सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे
What's Your Reaction?



