रतलाम: वेस्टर्न रेलवे मज़दूर संघ में 15 रेलकर्मियों ने ग्रहण की सदस्यता
: 15 railway workers membership Western Railway Mazdoor Sangh ratlam
रतलाम ( प्रकाशभारत न्यूज़) कल मंगालयर में वेस्टर्न रेलवे मज़दूर संघ कार्यालय पर आयोजित बैठक में मंडल मंत्री अभिलाष नागर और मंडल अध्यक्ष प्रताप गिरी के नेतृत्व में 15 रेल कर्मचारियों ने मज़दूर संघ की सदस्यता ग्रहण की। संघ की सकारात्मक कार्यशैली से प्रभावित होकर कई महत्वपूर्ण पदों पर कार्यरत कर्मचारियों ने संगठन से जुड़ने का निर्णय लिया।
सदस्यता ग्रहण करने वालों में प्रमुख रूप से —
जलज रावल (मुख्य कार्यालय अधीक्षक), मुनीश मीणा (सीनियर एस.ओ.), जीवन सिंह पटेल (अकाउंटेंट), मिथुन सोलंकी (कार्यालय अधीक्षक), रजनीश कुमार (सीसी/टीसी), नीलेश नामदेव (वरिष्ठ लिपिक), नितेश राठौर, गणेश चौहान, सोमनाथ यादव (कनिष्ठ लिपिक), राजकुमार मीणा, संदीप कुमार, आलोक डकैता (एसएसई), संतोष बैरवा, नंदकिशोर पाटीदार और बबलू हंसोरिया शामिल रहे।
मंडल मंत्री अभिलाष नागर ने सभी नए सदस्यों का माला और स्कार्फ पहनाकर स्वागत किया। उन्होंने कहा कि मज़दूर संघ हमेशा रेल कर्मचारियों के हितों की मजबूती से लड़ाई लड़ता है और सभी सदस्यों को एकजुट होकर संगठन व रेल सेवाओं के लिए तत्पर रहने की अपील की।
इस अवसर पर सहायक मंडल मंत्री नरेन्द्र सिंह सोलंकी, योगेश पाल, गौरव दुबे, कोषाध्यक्ष महेन्द्र सिंह गौतम, सीडब्ल्यूसी सदस्य महेंद्र सिंह राठौड़, जेसी बैंक डायरेक्टर वाजिद खान, शाखा सचिव संजय कुमार, बापी चौधरी, राजेंद्र चौधरी, अमित चौहान, विशाल गुप्ता, इमरान खान, युवा अध्यक्ष अशोक टंडन, मोहित टांक पहलवान, राजकुमार द्रविड़, शेखर राव, विकास राठौर, जयंत अग्रवाल, लक्ष्मण परिहार, रूपसिंह बघेल, गौरव पाठक, भगवानदास बोहरा, रामबाबू गुप्ता सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
What's Your Reaction?



