रतलाम जिले के अमलेटा गांव के अमन जायसवाल ने MBBS में हासिल की सफलता

अमन ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा अमलेटा के सरकारी स्कूल से प्राप्त की, जहाँ सैयद सर ने उन्हें डॉक्टर बनने के सपने की दिशा दिखाई

Nov 12, 2025 - 09:27
 0
रतलाम जिले के अमलेटा गांव के अमन जायसवाल ने MBBS में हासिल की सफलता

रतलाम (प्रकाशभारत) रतलाम जिले के अमलेटा गांव के रहने वाले अमन जायसवाल, पिता निलेश जायसवाल ने 2025 में अपनी मेहनत, लगन और दृढ़ संकल्प के बल पर सीहोर के सत्य साईं मेडिकल कॉलेज में MBBS में प्रवेश लेकर अपने पिता का सपना साकार किया है।

अमन ने अपनी नीट (NEET) परीक्षा की तैयारी रतलाम के शास्त्री नगर स्थित “अभ्यास कैरियर इंस्टीट्यूट” से की थी।

वर्ष 2024 में कुछ अंकों से रह जाने के बाद जब वे निराश हुए, तब अभ्यास कैरियर इंस्टीट्यूट के डायरेक्टर राकेश कुमावत सर ने उन्हें दोबारा उठने की प्रेरणा दी।

तैयारी के दौरान राकेश जादौन सर ने अमन को सतत मार्गदर्शन दिया, और जगदीश चंद्र डोडिया सर ने समय-समय पर उनका हौसला बढ़ाया और मोटिवेट किया।

सभी शिक्षकों के सही मार्गदर्शन और अमन की निरंतर मेहनत ने मिलकर यह सफलता सुनिश्चित की।

अमन ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा अमलेटा के सरकारी स्कूल से प्राप्त की, जहाँ सैयद सर ने उन्हें डॉक्टर बनने के सपने की दिशा दिखाई।

घर की आर्थिक स्थिति सामान्य होने के बावजूद, पिता निलेश जायसवाल, जो इफ्का फैक्ट्री में कार्यरत हैं, ने अपने बेटे के सपनों को पूरा करने के लिए हर संभव सहयोग दिया।

अमन ने अपनी मेहनत और अभ्यास के सही मार्गदर्शन से अपने परिवार व गांव का नाम गौरवान्वित किया है।

यह अमलेटा गांव का दूसरा विद्यार्थी है जो MBBS की पढ़ाई के लिए चयनित हुआ है। इससे पहले आदित्य कटारिया भोपाल से MBBS के फाइनल ईयर में अध्ययनरत हैं और जल्द ही डॉक्टर बनकर गांव लौटने वाले हैं।

गांव में अमन के चयन की खुशी में ढोल-नगाड़ों और फूल-मालाओं से उनका स्वागत किया गया।

परिवार, ग्रामवासी और अभ्यास परिवार ने अमन को हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Sujeet Upadhyay Sujeet Upadhyay is a senior journalist who have been working for around Three decades now. He has worked in More than half dozen recognized and celebrated News Papers in Madhya Pradesh. His Father Late shri Prakash Upadhyay was one of the pioneer's in the field of journalism especially in Malwanchal and MP.