Re-NEET-26 में अभ्यास करियर इंस्टीट्यूट का शानदार प्रदर्शन : 300 से अधिक विद्यार्थी क्वालिफाई, विजय जुलूस निकालकर मनाया जश्न
325 विद्यार्थियों ने दी परीक्षा, 150 से अधिक का मेडिकल कॉलेज में चयन; सफल विद्यार्थियों का साफा पहनाकर सम्मान, शहरवासियों ने की पुष्पवर्षा
रतलाम (प्रकाशभारत न्यूज़) न्यू रोड स्थित अभ्यास करियर इंस्टीट्यूट ने Re-NEET-26 परीक्षा में शानदार सफलता हासिल करते हुए एक बार फिर उत्कृष्ट परिणाम दर्ज किया है। संस्थान के डायरेक्टर डॉ. राकेश कुमावत ने बताया कि 16 जुलाई की देर रात घोषित हुए Re-NEET-26 के परिणाम में संस्थान के 325 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी, जिनमें से 300 से अधिक विद्यार्थी क्वालिफाई हुए। वहीं 150 से अधिक विद्यार्थियों ने मेडिकल कॉलेज में प्रवेश सुनिश्चित कर डॉक्टर बनने के अपने सपने को साकार किया। इनमें 15 से अधिक विद्यार्थियों ने 12वीं बोर्ड के साथ ही मेडिकल कॉलेज में सीट सुनिश्चित की।
परिणाम घोषित होने के बाद 18 जुलाई को संस्थान में चयनित विद्यार्थियों एवं उनके अभिभावकों के लिए काउंसलिंग सेशन आयोजित किया गया, जिसमें मेडिकल काउंसलिंग की प्रक्रिया और प्रवेश संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। इसके बाद सभी सफल विद्यार्थियों का साफा बांधकर, पुष्पमाला पहनाकर और स्मृति चिन्ह देकर सम्मान किया गया।
सम्मान समारोह के पश्चात आतिशबाजी के साथ विजय जुलूस निकाला गया। जुलूस शहर के प्रमुख मार्गों से होकर गुजरा, जहां विभिन्न चौराहों पर नागरिकों ने सफल विद्यार्थियों पर पुष्पवर्षा कर उनका स्वागत किया। साथ ही संस्थान के डायरेक्टर डॉ. राकेश कुमावत एवं समस्त स्टाफ का भी सम्मान किया गया और विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी गईं।
संस्थान के प्रमुख सफल विद्यार्थियों में राजवीर सिंह सोलंकी (594 अंक), अर्जुन पाटीदार (581), पुष्कर कनौजिया (564), जयवर्धन सिंह (531) और स्वस्ति पांडे (531) प्रमुख रहे। इनके अलावा ईशान रोमडे, सिमरन अब्बासी, रुचिका भट्ट, हर्षराज पटेल, पूजा चौहान, हिमांशी महरचंदानी, सक्षम बोकड़िया, आशा माली, निर्मल कुमावत, शेजान उस्ता, जया मालवीय, प्रेमलता पंवार, दीक्षा कुशवाह सहित कुल 150 से अधिक विद्यार्थियों ने सफलता प्राप्त कर संस्थान का नाम रोशन किया।
इस अवसर पर पूरे अभ्यास परिवार ने चयनित विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की तथा सभी का मुंह मीठा कराकर सफलता का उत्सव मनाया।
What's Your Reaction?



