रतलाम रेलवे स्टेशन से युवक को नगद 65 लाख के साथ पकड़ा। राशि ले कर मुंबई जा रहा था युवक : जीआरपी ने बरामद करी राशि

सघन चेकिंग के दौरान युवक के पास एक बैग था। बेग की तलाशी लेने पर उसमे बड़ी मात्रा में नगदी राशि मिली।

Mar 30, 2024 - 14:33
Mar 30, 2024 - 15:29
 0
रतलाम रेलवे स्टेशन से युवक को नगद 65 लाख के साथ पकड़ा। राशि ले कर मुंबई जा रहा था युवक : जीआरपी ने बरामद करी राशि

रतलाम,30मार्च(प्रकाशभारत)। लोकसभा चुनाव की आचार संहिता के दृष्टिगत आरपीएफ और जीआरपी ने संयुक्त कारवाई करते हुए आज सुबह चार बजे करीब रेलवे स्टेशन से एक युवक को नगद 65 लाख के साथ पकड़ा। युवक नगद राशि लेकर रतलाम से मुंबई जाने के लिए स्टेशन आया था।

शासकीय रेल पुलिस थाना प्रभारी रामबरन सिंह कुशवाह ने बताया की लोकसभा चुनाव के चलते लगी चुनाव आचार संहिता के मद्देनजर रेलवे स्टेशन पर आर पी एफ और जी आर पी द्वारा सघन चेकिंग की जा रही थी।इसी दौरान एक युवक मिला जिसके पास एक बैग था। बेग की तलाशी लेने पर उसमे बड़ी मात्रा में नगदी राशि मिली। युवक को जी आर पी थाने लाया गया। जहा उसने पूछताछ में अपना नाम एस कुमार मूणत निवासी कसारी दरवाजा रतलाम बताया। उसने बताया की उसकी सोने चांदी की दुकान है। और वह नगदी 65 लाख लेकर मुंबई व्यवसाय के लिए जा रहा था। जी आर पी ने नगदी जब्त कर ली। युवक को नोटिस देकर छोड़ दिया।जी आर पी ने नगद राशी पकड़ाए जाने की सूचना आयकर विभाग को दे दी है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Sujeet Upadhyay Sujeet Upadhyay is a senior journalist who have been working for around Three decades now. He has worked in More than half dozen recognized and celebrated News Papers in Madhya Pradesh. His Father Late shri Prakash Upadhyay was one of the pioneer's in the field of journalism especially in Malwanchal and MP.