शहर में स्टंट बाजी करना इंदौर के युवकों को पड़ा भरी : पुलिस ने सभी गाड़ियां जप्त की : युवकों पर होगी सख्त कार्रवाई

खबर है कि यह सभी युवा बारात में इंदौर से आए हुए थे और जौहर दिखाने के मकसद से शहर की प्रमुख सड़क़ो पर स्टंटबाजी कर रहे थे इन युवको की होशियारी का वीडियो जब सोशल मीडिया में तेजी से फैला तो देर रात पुलिस एक्टिव हुई

Jan 29, 2025 - 13:33
Jan 29, 2025 - 14:18
 0
शहर में स्टंट बाजी करना इंदौर के युवकों को पड़ा भरी : पुलिस ने सभी गाड़ियां जप्त की : युवकों पर होगी सख्त कार्रवाई

रतलाम (प्रकाशभारत न्यूज) रतलाम में बारात में आए इंदौर के युवकों को हुड़दंग दिखाना भरी पड़ गया। यह लोग महंगी कारों कि छत पर बैठकर तो कहीं दरवाजे पर लटक कर शहर में स्टंट बाजी करते रहे। शहर के जिस भी ईलाके से हुड़दंगियों कि कारे गुजरी, लोग देखकर दंग रह गए। करीब आधे घंटे तक सभी युवक शहर की सड़कों पर ऐसे ही स्टंटबाजी करते रहे, लेकिन इन्हें रोक-टोक करने वाली यातायात और शहर पुलिस नदारद रही। 

खबर है कि यह सभी युवा बारात में इंदौर से आए हुए थे और जौहर दिखाने के मकसद से शहर की प्रमुख सड़क़ो पर स्टंटबाजी कर रहे थे इन युवको की होशियारी का वीडियो जब सोशल मीडिया में तेजी से फैला तो देर रात पुलिस एक्टिव हुई । एसपी अमित कुमार के निर्देश पर सीएसपी ने दलबल सहित आबकारी कंपाउंड से दूल्हे की गाड़ी समेत कुल पांच गाड़ियों को जब्त कर सभी कारो को क्रेन से उठाकर थाने ले आई।

  

रतलाम शहर के सीएसपी सत्येंद्र घनघोरिया ने बताया कि पुलिस अब वीडियो फुटेज के आधार पर अन्य बारातियों की पहचान कर रही है। चिन्हित किए गए व्यक्तियों पर भी सख्त कार्रवाई की जाएगी।

 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Sujeet Upadhyay Sujeet Upadhyay is a senior journalist who have been working for around Three decades now. He has worked in More than half dozen recognized and celebrated News Papers in Madhya Pradesh. His Father Late shri Prakash Upadhyay was one of the pioneer's in the field of journalism especially in Malwanchal and MP.