सैलाना पुलिस की तत्परता : 24 घंटे में कलिका माता मंदिर चोरी मामले में 2 आरोपी गिरफ्तार : नाबालिग भी पकड़ा गया

आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने चोरी गई शार्प प्लस कंपनी की विद्युत मोटर (टिल्लू पंप) और आहुजा कंपनी का एम्पलीफायर सिस्टम बरामद किया। जब्त मश्रुका की कुल कीमत करीब 25 हजार रुपए बताई गई है।

May 11, 2026 - 17:55
 0
सैलाना पुलिस की तत्परता : 24 घंटे में कलिका माता मंदिर चोरी मामले में 2 आरोपी गिरफ्तार : नाबालिग भी पकड़ा गया

रतलाम (प्रकाशभारत न्यूज़) जिले के सैलाना थाना क्षेत्र में कालिका माता मंदिर में हुई चोरी की वारदात का पुलिस ने 24 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया। पुलिस ने मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि एक विधि विरुद्ध बालक को अभिरक्षा में लिया गया है। आरोपियों के कब्जे से चोरी गया सामान भी बरामद कर लिया गया है।

पुलिस अधीक्षक अमित कुमार के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं एसडीओपी सैलाना श्रीमती नीलम बघेल के मार्गदर्शन में थाना सैलाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए इस सफलता को हासिल किया।

मंदिर का गेट तोड़कर की थी चोरी

थाना सैलाना में कालिका माता मंदिर के पुजारी नवनीत शर्मा निवासी विवेकानंद मार्ग सैलाना ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि अज्ञात बदमाश मंदिर का गेट तोड़कर अंदर घुसे थे। बदमाशों ने दान पात्र को तोड़ने और उसका ताला तोड़ने का प्रयास किया, लेकिन सफल नहीं हो सके। इसके बाद आरोपी मंदिर परिसर से शार्प प्लस कंपनी की विद्युत मोटर (टिल्लू पंप) और आहुजा कंपनी का एम्पलीफायर सिस्टम चोरी कर ले गए।

मामले में थाना सैलाना में अपराध क्रमांक 158/2026 धारा 331(4), 305(ए) एवं 324(4) बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की गई।

सीसीटीवी और मुखबिर सूचना से मिले आरोपी

घटना की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी निरीक्षक पिंकी आकाश के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई। पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले और मुखबिर तंत्र सक्रिय किया। तकनीकी साक्ष्यों और सूचना के आधार पर पुलिस ने पिपलोदा फंटा सैलाना-रतलाम बायपास क्षेत्र में घेराबंदी कर आरोपी दिनेश पिता धन्नालाल मईड़ा भील (25) निवासी मकोड़िया रूण्डा थाना सरवन तथा विजय पिता बसा मईड़ा भील (22) निवासी नवलखा सैलाना को गिरफ्तार कर लिया। साथ ही एक विधि विरुद्ध बालक को भी अभिरक्षा में लिया गया।

25 हजार का चोरी गया सामान बरामद

आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने चोरी गई शार्प प्लस कंपनी की विद्युत मोटर (टिल्लू पंप) और आहुजा कंपनी का एम्पलीफायर सिस्टम बरामद किया। जब्त मश्रुका की कुल कीमत करीब 25 हजार रुपए बताई गई है।

इन पुलिसकर्मियों की रही सराहनीय भूमिका

पूरी कार्रवाई में निरीक्षक पिंकी आकाश, सउनि. शंकरसिंह शक्तावत, प्रधान आरक्षक मनीष ओझा, पप्पू वाघेला, संदीप भदौरिया, आरक्षक फकीरचंद्र सोलंकी, तूफान भूरिया, दिनेश पाटीदार, यशपाल धनगर एवं महिला आरक्षक टीना सिसोदिया की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Sujeet Upadhyay Sujeet Upadhyay is a senior journalist who have been working for around Three decades now. He has worked in More than half dozen recognized and celebrated News Papers in Madhya Pradesh. His Father Late shri Prakash Upadhyay was one of the pioneer's in the field of journalism especially in Malwanchal and MP.