उपाध्याय बने भाजपा जिला अध्यक्ष
उपाध्याय के अध्यक्ष बनने से संगठन में होगा ऊर्जा का संचार

Ratlam @prakashbharat लंबे इंतजार के बाद भारतीय जनता पार्टी ने प्रदीप उपाध्याय को रतलाम जिला भाजपा का अध्यक्ष नियुक्त कर दिया। संगठन में लंबे समय तक महामंत्री के पद पर कार्य करने के बाद उपाध्याय को अध्यक्ष पद का दायित्व मिला। उल्लेखनीय है कि उपाध्याय का प्रदेश भाजपा अध्यक्ष और रतलाम जिले के वरिष्ठ नेताओं के साथ अच्छा तालमेल है। छात्र जीवन से ही उपाध्याय राजनीति में सक्रिय रहे और मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री मोहन यादव से भी छात्रा जीवन के समय से ही धनिष्ठा संबंध रहे हैं।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वी डी शर्मा ने शुक्रवार को 4 जिला अध्यक्षों की सूची जारी करी । जिसमें रतलाम सहित बालाघाट बुरहानपुर और छतरपुर शामिल है। उल्लेखनीय है कि भाजपा के पूर्व अध्यक्ष राजेंद्र सिंह लुनेरा का कार्यकाल मैं संगठन में बहुत असंतोष रहा है । जिसके कारण हाई कमान रतलाम जिले के लिए नए अध्यक्ष के लिए किसी मैदानी नेता को तलाश रहा था । ऐसे में उपाध्याय को नियुक्त कर हाई कमान ने संगठन को अविवादित चेहरा दे दिया ।
उपाध्याय की नियुक्ति पर रतलाम शहर विधायक चैतन्य काश्यप सहित मोर्चा संगठनों के नेताओ ने शुभकामनाएं दी।
What's Your Reaction?






