2 साल का इंतजार होगा खत्म : मध्यप्रदेश में जल्द होंगी राजनीतिक नियुक्तियां : निगम-मंडल नियुक्तियों पर अंतिम मुहर

अब सूत्रों के हवाले से खबर है कि प्रदेश में एक-दो दिनों के भीतर निगम-मंडल और प्राधिकरणों में नियुक्तियों का ऐलान किया जा सकता है।

Mar 28, 2026 - 12:46
 0
2 साल का इंतजार होगा खत्म : मध्यप्रदेश में जल्द होंगी राजनीतिक नियुक्तियां : निगम-मंडल नियुक्तियों पर अंतिम मुहर

भोपाल (प्रकाशभारत न्यूज़) मध्यप्रदेश में लंबे समय से राजनीतिक नियुक्तियों का इंतजार कर रहे भाजपा नेताओं के लिए बड़ी खबर सामने आ रही है। मोहन यादव सरकार द्वारा सत्ता संभालते ही सभी निगम, मंडल और प्राधिकरणों को भंग कर दिया गया था, जिसके बाद से नेता करीब दो वर्षों से नियुक्तियों की आस लगाए बैठे हैं।

अब सूत्रों के हवाले से खबर है कि प्रदेश में एक-दो दिनों के भीतर निगम-मंडल और प्राधिकरणों में नियुक्तियों का ऐलान किया जा सकता है। भाजपा संगठन और सरकार स्तर पर नामों को हरी झंडी मिल चुकी है, जबकि जिला संगठनों ने भी एल्डरमैन सहित संभावित नामों की सूची प्रदेश नेतृत्व को भेज दी है।

जिलों में भी नेताओं के बीच इन नियुक्तियों को लेकर खासा उत्साह और हलचल देखने को मिल रही है। कई दावेदार लगातार भोपाल के चक्कर काट रहे हैं और अपने-अपने स्तर पर लॉबिंग भी तेज कर दी है।

हालांकि, दिलचस्प बात यह है कि इन नगर निगम का कार्यकाल अब महज करीब 18 महीनों का ही शेष है। ऐसे में ये नियुक्तियां सिर्फ पद नहीं, बल्कि कई नेताओं के राजनीतिक भविष्य की दिशा भी तय करेंगी।

राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि इस बार संगठन और सरकार संतुलन साधते हुए क्षेत्रीय और सामाजिक समीकरणों को ध्यान में रखकर नियुक्तियां करेगी, जिससे आगामी चुनावों में भी इसका सीधा असर देखने को मिल सकता है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Sujeet Upadhyay Sujeet Upadhyay is a senior journalist who have been working for around Three decades now. He has worked in More than half dozen recognized and celebrated News Papers in Madhya Pradesh. His Father Late shri Prakash Upadhyay was one of the pioneer's in the field of journalism especially in Malwanchal and MP.