प्रदेश की स्वास्थ्य व्यवस्था पूरी तरह बदहाल – हर्ष विजय गेहलोत : मेडिकल कॉलेज और जिला चिकित्सालय सिर्फ नाम के, सुविधाएं नदारद – शांतिलाल वर्मा
धरना प्रदर्शन को संबोधित करते हुए जिला कांग्रेस अध्यक्ष हर्ष विजय गेहलोत ने कहा कि प्रदेश में मासूम बच्चों की मौतें हो रही हैं और मुख्यमंत्री उद्घाटनों में व्यस्त हैं।,
रतलाम (प्रकाशभारत न्यूज) मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी के निर्देशानुसार प्रदेशभर में चलाए जा रहे विरोध आंदोलन के तहत आज रतलाम में जहरीली खांसी की सिरप से छिंदवाड़ा में मासूम बच्चों की हुई दुखद मौतों के विरोध में रतलाम जिला कांग्रेस कमेटी (ग्रामीण) एवं शहर जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा बाल चिकित्सालय गेट पर धरना-प्रदर्शन आयोजित किया गया।
धरना प्रदर्शन को संबोधित करते हुए जिला कांग्रेस अध्यक्ष हर्ष विजय गेहलोत ने कहा कि प्रदेश में मासूम बच्चों की मौतें हो रही हैं और मुख्यमंत्री उद्घाटनों में व्यस्त हैं। बीस से अधिक बच्चों की मौत के बाद भी मुख्यमंत्री की संवेदनाएं नहीं जागी हैं। ऐसे असंवेदनशील मुख्यमंत्री को तत्काल इस्तीफा देना चाहिए।
वहीं शहर कांग्रेस अध्यक्ष शांतिलाल वर्मा ने कहा कि रतलाम शहर में स्वास्थ्य सुविधाएं नाममात्र की रह गई हैं। मेडिकल कॉलेज में मरीजों को केवल रेफर किया जाता है और जिला अस्पताल में डॉक्टर व दवाइयां उपलब्ध नहीं हैं। आम जनता त्रस्त है और शहर के विधायक मस्त होकर मिलन समारोह मना रहे हैं।
धरना-प्रदर्शन में पूर्व विधायक पारस सकलेचा, महेन्द्र कटारिया, कमरूउद्दीन कछवाया, राजीव रावत, फय्याज मंसूरी, राजेश भरावा, रजनीकांत व्यास, लक्की शुक्ला, हितेष पैमाल, रामचन्द्र धाकड़, सलीम मोहम्मद बागवान, मेहमूद शेरानी, सोहेल काजी, अमरसिंह शेखावत, राजेश पुरोहित, रमेश शर्मा, संगीता कांकरीया, रश्मि सिंह, फरजाना खान सहित अनेक नेताओं ने संबोधित किया।
इस अवसर पर चन्द्रशेखर शर्मा, नासीर कुरैशी, फखरूद्दीन मंसूरी, किशनलाल भामीगमा, के.एल. गोशर, राजनाथ यादव, प्रदीप राठौर, विजय उपाध्याय, राजकुमार जैन लाला, साकीर खान, चाकी भाई, मनोज पांडे, रमेश पोरवाल, रोहित मीणा, अस्सू शेरानी, डॉ. मुस्तफा महूवाला, टीनू मेंन, मुकेश कोठारी, राजेश प्रजापत, युसुफ शाह, भंवरलाल शर्मा, साजीद शाह, शहजाद भाई, शांतिलाल छापरी, इक्का बेलुत, हरविंदर नादरा, सुशील तिवारी, मनोज खोईवाल, हिमांशु वर्मा, हसन भाई सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित रहे।
What's Your Reaction?

