जवाहर नगर में बन रही मिनी स्मार्ट सिटी फोरलेन का निर्माण कार्य घटिया : पार्षद आशा राजीव रावत ने की गुणवत्ता की जांच की मांग

अपनी शिकायत में पार्षद ने बताया कि वार्ड क्रमांक 13 में स्थित गुजरात स्वीटस से लेकर जवाहर नगर ए कॉलोनी होते हुए अम्बे माता मंदिर तक विगत कुछ दिनों पहले ही नवीन सी.सी. सड़क एवं नवीन फुटपाथ पानी की पाईप लाईन एवं नाली का निर्माण नियमानुसार न होकर उक्त कार्य में भारी अनियमितता बरती गई है। रोड़ की जो चौडाई टेण्डर प्रक्रिया में थी जो भी राजनैतिक दवाब के कारण कम कर दी गई

Jan 21, 2025 - 14:38
Jan 21, 2025 - 14:42
 0
जवाहर नगर में बन रही मिनी स्मार्ट सिटी फोरलेन का निर्माण कार्य घटिया : पार्षद आशा राजीव रावत ने की गुणवत्ता की जांच की मांग

रतलाम( प्रकाशभारत न्यूज) जवाहर नगर में बन रही मिनी स्मार्ट सिटी फोरलेन सड़क के घटिया निर्माण की जांच की मांग क्षेत्रीय पार्षद श्रीमती आशा राजीव रावत ने कार्यपालन यंत्री,लोक निर्माण विभाग से की है। सी सी सड़क के घटिया निर्माण के कारण आम जनता को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है वहीं शासन की राशि का भी दुरुपयोग हो रहा है। पूर्व में भी पार्षद ने लोक निर्माण विभाग को शिकायत दर्ज कराई थी। जिसके बाद भी विभाग द्वारा कोई कार्यवाही नहीं की गई।

अपनी शिकायत में पार्षद ने बताया कि वार्ड क्रमांक 13 में स्थित गुजरात स्वीटस से लेकर जवाहर नगर ए कॉलोनी होते हुए अम्बे माता मंदिर तक विगत कुछ दिनों पहले ही नवीन सी.सी. सड़क एवं नवीन फुटपाथ पानी की पाईप लाईन एवं नाली का निर्माण नियमानुसार न होकर उक्त कार्य में भारी अनियमितता बरती गई है। रोड़ की जो चौडाई टेण्डर प्रक्रिया में थी जो भी राजनैतिक दवाब के कारण कम कर दी गई। रोड़ बने अभी एक माह भी नहीं बीता है और रोड़ जगह-जगह से खुद गई है। रोड़ में जिस मापदण्ड मे ग्रिपिंग होना थी वह भी नही हुई हैं।  

ठेकेदार द्वारा निम्न गुणवत्ता का मटेरियल उपयोग कर घटिया निर्माण किया गया । कुछ स्थानों पर तो ठेकेदार द्वारा नाली का निर्माण भी नहीं किया गया। जिससे आये दिन दुर्घटना घटित हो रही है। जिस हेतु क्षेत्र के रहवासियों द्वारा भी उक्त ठेकेदार के विरूद्ध आपत्ति दर्ज करने हेतु पत्र प्रस्तुत किया गया है। पूर्व में भी पार्षद द्वारा कार्यपालन यंत्री को शिकायत पत्र लिखा था।जिस पर भी कोई कार्यवाही नहीं हुई।

पार्षद ने मांग की है कि सी सी सड़क एवं नवीन फुटपाथ पानी की पाईप लाईन की गुणवत्ता की जांच करवाई जाकर तथा दोषी पाये जाने पर भष्ट्र ठेकेदार के विरूद्ध कड़ी से कड़ी कार्यवाही जावें तथा ठेकेदार के भुगतान को भी रोक जाने हेतु सम्बधित को आदेश प्रदान करने का कष्ट करें।  

क्षेत्रीय पार्षद ने कार्यपालन यंत्री से रोड़ किस योजना में बनी जा रही है तथा कितनी राशि शासन से स्वीकृत की गई है उसकी चौडी लबाई क्या हे उक्त रोड की डीपीआर मुझे उपलब्ध करवाये जाने का आग्रह किया हैं।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Sujeet Upadhyay Sujeet Upadhyay is a senior journalist who have been working for around Three decades now. He has worked in More than half dozen recognized and celebrated News Papers in Madhya Pradesh. His Father Late shri Prakash Upadhyay was one of the pioneer's in the field of journalism especially in Malwanchal and MP.