भोलेनाथ के जयकारों से गूंजा शहर : निकली भव्य साफा रैली : केसरिया ध्वज हाथों में थामे जय श्रीराम और हर हर महादेव के जयकारों के साथ शामिल हुई मातृशक्ति

जवाहर व्यायामशाला परिसर में सुबह 10 बजे से शहर के आसपास क्षेत्र के तकरीबन 30 साफा बांधने वाले उस्ताद ने युवाओं को साफा बांधना शुरू किए, और दोपहर 12 बजे सम्मान रैली प्रारंभ होकर सैलाना बस स्टैंड, शहर सराय, धानमंडी, नाहरपुरा, डालूमोदी बाजार, माणकचौक, घासबाजार, चांदनी चौक, त्रिपोलिया गेट होकर श्री गढ़ कैलाश मंदिर पर पहुंची। जहां भगवान श्री गढ़कैलाश का अभिषेक किया गया और महाआरती कर प्रसाद वितरित की गई

Feb 24, 2025 - 08:15
Feb 24, 2025 - 08:19
 0
भोलेनाथ के जयकारों से गूंजा शहर :  निकली भव्य साफा रैली : केसरिया ध्वज हाथों में थामे जय श्रीराम और हर हर महादेव के जयकारों के साथ शामिल हुई मातृशक्ति

रतलाम (प्रकाशभारत न्यूज) महाशिवरात्रि पर्व के उपलक्ष्य में  रविवार को शहर की जवाहर व्यायामशाला परिवार अम्बर ग्रुप द्वारा साफा रैली निकाली गई। रैली ने 4 किमी की दूरी 3 घंटे में तय की, रैली में डीजे की धून पर मोटरसाइकिल पर सवार होकर हजारों की संख्या में युवा केसरिया साफा बांधकर चल रहें थे। रैली में मातृ शक्ति भी मैं निडर हूं, के फ्लैक्स व शस्त्र हाथों में लेकर रैली में शामिल हुई। इस वर्ष जोधपुर राजस्थान से लगभग 4500 साफे मंगवाए गए थे। साफ रैली जवाहर व्यायाम शाला के संरक्षक दौलत जाट ने नेतृत्व में निकाली गई।

जवाहर व्यायाम शाला के सूरज जाट ने बताया कि पिछले 15 वर्षों से सम्मान साफा रैली का आयोजन महाशिवरात्रि पर्व के उपलक्ष्य में किया जा रहा है। शुरूआत में 100 से 150 लोग जुड़े थे। धीरे-धीरे यह कारवां बढ़ता गया और आज लगभग 5 हजार लोग इससे जुड़ गए है। सनातन परंपरा व संस्कृति की जानकारी छोटे-छोटे हिस्से तक पहुंचना चाहिए। साफा हमारे पहनावे का अभिन्न अंग है। साफे का सम्मान भी है और जिस व्यक्ति को साफा पहनाया जाता है उसका भी सम्मान है। इसी  उद्देश्य से साफा रैली निकाली जाती है। 

जवाहर व्यायामशाला परिसर में सुबह 10 बजे से शहर के आसपास क्षेत्र के तकरीबन 30 साफा बांधने वाले उस्ताद ने युवाओं को साफा बांधना शुरू किए, और दोपहर 12 बजे सम्मान रैली प्रारंभ होकर सैलाना बस स्टैंड, शहर सराय, धानमंडी, नाहरपुरा, डालूमोदी बाजार, माणकचौक, घासबाजार, चांदनी चौक, त्रिपोलिया गेट होकर श्री गढ़ कैलाश मंदिर पर पहुंची। जहां भगवान श्री गढ़कैलाश का अभिषेक किया गया और महाआरती कर प्रसाद वितरित की गई। 

रैली का शहर में जगह जगह मंच के माध्यम से अनेक सामाजिक संगठनों, संस्थाओं ने फूलों की बारिश कर स्वागत किया।

इस अवसर पर जवाहर व्यायामशाला के संचालक दौलत पहलवान के नेतृत्व में निकाली गई साफा सम्मान रैली में  जगदीश पहलवान, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय सूरज जाट,अंबर जाट, अभिषेक जाट, वैभव जाट, मयंक जाट, गौरव जाट, अमन जाट, सत्यदेव मलिक, राजीव रावत,अश्विन जायसवाल प्रवीण सोनी, सलीम आरिफ, सहित बड़ी हजारों संख्या में युवा शामिल रहें।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Sujeet Upadhyay Sujeet Upadhyay is a senior journalist who have been working for around Three decades now. He has worked in More than half dozen recognized and celebrated News Papers in Madhya Pradesh. His Father Late shri Prakash Upadhyay was one of the pioneer's in the field of journalism especially in Malwanchal and MP.