जैन संतों पर जानलेवा हमले करने वाले गुंडो को आजन्म कारावास की सजा की मांग को लेकर शहर कांग्रेस ने राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन : भाजपा राज में संत महात्मा भी सुरक्षित नहीं
ज्ञापन में कहा गया कि की जैन मुनियों का हनुमान मंदिर में रात्रि विश्राम करना ,भारतीय संस्कृति की अद्वितीय परंपरा का जीवंत उदाहरण है।
रतलाम (प्रकाशभारत न्यूज) नीमच में जैन संतों पर जानलेवा हमले करने वाले गुंडो को आजन्म कारावास की सजा दी जाए , और त्वरित न्यायालय में इनका प्रकरण चलाया जाए । शहर कांग्रेस रतलाम द्वारा आज महामहिम राज्यपाल मंगू भाई पटेल के नाम ज्ञापन एसडीम रतलाम अनिल भाना को दिया गया ।
कलेक्टोरेट कार्यालय पर आज कांग्रेस ने नीमच जिले में कछाला ग्राम में जैन संत पूज्यनीय श्री शैलेश मुनि जी , श्री मुनीद्र मुनि जी , श्री बलभद्र मुनि जी , पर रविवार की रात प्राण घातक हमले के विरोध में प्रदर्शन किया । आधे घंटे तक मुख्यमंत्री के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई और अपराधियों को फांसी दो , आजन्म कारावास दो , के नारे लगाए गए ।
ज्ञापन में कहा गया कि की जैन मुनियों का हनुमान मंदिर में रात्रि विश्राम करना , भारतीय संस्कृति की अद्वितीय परंपरा का जीवंत उदाहरण है ।
प्रदेश की कानून व्यवस्था जर्जर हो चुकी है , और संत समाज पर कातिलाना हमला करने में गुंडो को कोई खौफ नहीं है ।
ज्ञापन में मांग की गई है कि टीआई बीएल भाभर द्वारा दो घंटे तक रिपोर्ट नहीं लिखने , तथा समाज जन से दुर्व्यवहार करने , तथा मुनि वर्ग के खिलाफ अशालीन कमेंट्स करने की शिकायत के बाद भी शासन स्तर पर टीआई पर कोई कार्रवाई नही करना यह दर्शाता है कि गुंडो को संरक्षण दिया जा रहा है ।
ज्ञापन में महामहिम राज्यपाल से मांग की गई है कि आरोपीयों को आजन्म कारावास जैसे कठोरतम दंड से दंडित किया जाए तथा सभी संप्रदाय के संतों को विशेष संरक्षण प्रदान किया जाए तथा मुख्यमंत्री जिनके पास गृह मंत्रालय भी है , उन्हें इस संबंध में ठोस कार्रवाई करने के निर्देश दिए जाएं ।
ज्ञापन का वाचन पूर्व विधायक पारस सकलेचा ने किया । इस अवसर पर शहर अध्यक्ष महेंद्र कटारिया , कार्यकारी अध्यक्ष शैलेंद्र सिंह अठाना , कार्यकारी अध्यक्ष फैय्याज मंसूरी , ब्लॉक अध्यक्ष बसंत पंड्या , पूर्व शहर अध्यक्ष विनोद मिश्रा मामा , राजकुमार जैन , जियोफ आरिफ , पियूष बाफना, पार्षद सलीम मोहम्मद बागवान, पार्षद नासिर कुरेशी , हितेश पेमाल , रजनीकांत व्यास , डॉ अजय चत्तर , जितेन हाडा , संजय बरमेचा, राजनाथ यादव , जितेन्द्र पडियार मिर्ची , गणेश यादव , आदि सैकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित थे
What's Your Reaction?

