समाजसेवी आनंदीलाल मूणत पंचतत्व में विलीन : धार्मिक, सामाजिक और सेवा कार्यों में सदैव रहे अग्रणी
आनंदीलाल मूणत श्री कालिका माता मंदिर में पांडाल निर्माण समिति तथा बाल चिकित्सालय निर्माण समिति में कोषाध्यक्ष के रूप में भी अपनी सेवाएं दे चुके थे। धार्मिक, सामाजिक एवं सेवा गतिविधियों में उनकी सक्रिय भूमिका रही।
रतलाम (प्रकाशभारत न्यूज़) शहर के वरिष्ठ समाजसेवी एवं धार्मिक-सामाजिक गतिविधियों में सक्रिय रहे आनंदीलाल मूणत का निधन हो गया। वे रतलाम प्रेस क्लब के पूर्व अध्यक्ष राजेश मूणत एवं रेडक्रास सोसायटी के वाइस चेयरमैन तथा जिला केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष सुशील मूणत के पिता थे। भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष गौरव मूणत, मोहित मूणत एवं हर्षवर्धन मूणत के दादाजी थे।
आनंदीलाल मूणत श्री कालिका माता मंदिर में पांडाल निर्माण समिति तथा बाल चिकित्सालय निर्माण समिति में कोषाध्यक्ष के रूप में भी अपनी सेवाएं दे चुके थे। धार्मिक, सामाजिक एवं सेवा गतिविधियों में उनकी सक्रिय भूमिका रही।
उनकी अंतिम यात्रा बुद्धेश्वर रोड स्थित निवास से निकली, जिसमें बड़ी संख्या में समाजजन, परिजन, मित्र एवं शुभचिंतक शामिल हुए। त्रिवेणी मुक्तिधाम में विधि-विधान से उनका अंतिम संस्कार किया गया।
अंतिम संस्कार के पश्चात मुक्तिधाम में आयोजित शोकसभा में तेरापंथ समाज के अध्यक्ष देवेन्द्र मेहता ने आनंदीलाल मूणत के व्यक्तित्व एवं कृतित्व को याद करते हुए कहा कि वे धार्मिक, सामाजिक और सेवा कार्यों में सदैव अग्रणी रहे। उनके निधन से समाज को अपूरणीय क्षति हुई है।
शोकसभा में नवकार महामंत्र का जाप कर दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय, आरडीए अध्यक्ष मनोहर पोरवाल सहित शहर के उद्योगपति, व्यवसायी, पत्रकार, केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन के सदस्य, अभिभाषक, भाजपा एवं भाजयुमो पदाधिकारी व सदस्य तथा सकल जैन समाज के प्रतिनिधिगण उपस्थित रहे।
What's Your Reaction?

