राॅयल काॅलेज खेल महोत्सव : दो चरणों ने सम्पन्न होगी स्पर्धा

राॅयल खेल महोत्सव दो चरणों में संचालित किया जा रहा है। प्रथम चरण में छात्राओं की खेल प्रतियोगिताएं जैसे लेमन स्पून रेस, 100 मीटर रेस, 400 मीटर रिले रेस, खो-खो, टग ऑफ वार, सेक रेस, चेयररेस, योगा जैसी प्रतियोगिताएं आयोजित की जा रही है। राॅयल खेल महोत्सव के द्वितीय चरण में राॅयल काॅलेज के छात्रों के लिए क्रिकेट, फुटबाल, बास्केटबाल, वाॅलीबाल, 100 व 400 मीटर रेस की प्रतियोगिताएं आयोजित होगी

Nov 18, 2024 - 19:35
 0
राॅयल काॅलेज खेल महोत्सव : दो चरणों ने सम्पन्न होगी स्पर्धा

रतलाम (प्रकाशभारत न्यूज) राॅयल ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स में संचालित समस्त पाठ्यक्रमों का अन्तर कक्षाएं खेल प्रतिस्पर्धाओं का आयोजन दिनांक 18 नवम्बर से 26 नवम्बर तक किया जा रहा है। राॅयल खेल महोत्सव दो चरणों में संचालित किया जा रहा है। प्रथम चरण में छात्राओं की खेल प्रतियोगिताएं जैसे लेमन स्पून रेस, 100 मीटर रेस, 400 मीटर रिले रेस, खो-खो, टग ऑफ वार, सेक रेस, चेयररेस, योगा जैसी प्रतियोगिताएं आयोजित की जा रही है। राॅयल खेल महोत्सव के द्वितीय चरण में राॅयल काॅलेज के छात्रों के लिए क्रिकेट, फुटबाल, बास्केटबाल, वाॅलीबाल, 100 व 400 मीटर रेस की प्रतियोगिताएं आयोजित होगी।

राॅयल खेल महोत्सव का प्रथम चरण छात्राओं के लिये आज आयोजित हुआ, खेल प्रतियोगिता में लगभग 437 छात्रायें भाग ले रही है, जिसमें फार्मेसी कोर्स से 106, एम.बी.ए. व बी.बी.ए. कोर्स से 120, बी.एससी. कम्प्यूटर साईंस कोर्स से 66, बी.एससी. माइक्रोबायोलाॅजी कोर्स से 110, नर्सिंग कोर्स से 15, बी.सी.ए. कोर्स से 20 छात्राओं ने आयोजित टग ऑफ वार, लेमन स्पून रेस, चेयररेस आदि आयोजित प्रतियोगिताओं में प्रतिभागी रही।

राॅयल खेल महोत्सव (छात्राओ) के खेल समन्वयक के रूप में प्राध्यापक दीपिका कुमावत एवं उनकी टीम के सदस्यगण रहे, निर्णायक कमेटी की जिम्मेदारी डाॅं. रविन्द्र कौर अरोरा व उनकी टीम ने निभाई। खेल प्रतियोगिताओं का संचालन प्रशासक डाॅं. डी.आर. पुरोहित ने किया।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Sujeet Upadhyay Sujeet Upadhyay is a senior journalist who have been working for around Three decades now. He has worked in More than half dozen recognized and celebrated News Papers in Madhya Pradesh. His Father Late shri Prakash Upadhyay was one of the pioneer's in the field of journalism especially in Malwanchal and MP.