शादी समारोह में युवती की हत्या : एसपी अमित कुमार ने किया थाना सरवन का निरीक्षण : प्रकरण मे SIT गठित : दिए कड़े निर्देश

एसपी अमित कुमार ने सख्त लहजे में कहा कि हत्या जैसे गंभीर मामलों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाए।

Mar 21, 2026 - 10:05
 0
शादी समारोह में युवती की हत्या : एसपी अमित कुमार ने किया थाना सरवन का निरीक्षण : प्रकरण मे SIT गठित : दिए कड़े निर्देश

रतलाम (प्रकाशभारत न्यूज़) पुलिस अधीक्षक श्री अमित कुमार ने मंगलवार को सरवन थाने का निरीक्षण कर क्षेत्र में शादी समारोह में हुई युवती की हत्या की गंभीरता से समीक्षा की। इस दौरान एसडीओपी सैलाना श्रीमती नीलम बघेल भी उनके साथ मौजूद रहीं।

निरीक्षण के दौरान एसपी ने हत्या मामले की अब तक की विवेचना और कार्रवाई का बारीकी से आकलन किया। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि मामले की जांच साक्ष्य आधारित, त्वरित और निष्पक्ष तरीके से की जाए। इसके लिए गठित विशेष जांच दल (SIT) को प्रभावी रणनीति अपनाने और तकनीकी व वैज्ञानिक तरीकों का अधिकतम उपयोग करने के निर्देश दिए गए।

एसपी अमित कुमार ने सख्त लहजे में कहा कि हत्या जैसे गंभीर मामलों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाए।

निरीक्षण के दौरान थाना प्रभारी सरवन उप निरीक्षक गेंदालाल भूरिया, थाना प्रभारी रावटी निरीक्षक सुरेंद्र गडरिया, थाना प्रभारी सैलाना निरीक्षक पिंकी आकाश सहित अन्य पुलिस अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे। एसपी ने सभी को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

इस मौके पर उन्होंने मृतका के परिजनों और अन्य फरियादियों से भी मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को संवेदनशील एवं त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए।

एसपी अन्य महत्वपूर्ण बिंदु पर दिए सख्त निर्देश 

लंबित मामलों की समीक्षा कर जल्द निराकरण के निर्देश

“मुस्कान अभियान” के तहत गुमशुदा व्यक्तियों की शीघ्र तलाश पर जोर

आगामी त्योहारों को देखते हुए क्षेत्र में सतर्कता बढ़ाने के निर्देश

संवेदनशील क्षेत्रों में निगरानी और आमजन से संवाद बढ़ाने पर बल

एसपी ने कहा कि रतलाम पुलिस कानून-व्यवस्था बनाए रखने, अपराधों पर नियंत्रण और आमजन को त्वरित न्याय दिलाने के लिए लगातार प्रभावी कार्रवाई कर रही है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Sujeet Upadhyay Sujeet Upadhyay is a senior journalist who have been working for around Three decades now. He has worked in More than half dozen recognized and celebrated News Papers in Madhya Pradesh. His Father Late shri Prakash Upadhyay was one of the pioneer's in the field of journalism especially in Malwanchal and MP.