रतलाम : पटवारी रमेश चंद्र बैरागी को रिश्वत लेते लोकायुक्त ने रंगे हाथों पकड़ा : भूमि के सीमांकन उपरांत पटवारी रिपोर्ट प्रस्तुत करने के एवज में मांगी थी 50000 की रिश्वत
आवेदक गोपाल उपाध्याय, जो पंचेड के निवासी हैं, ने लोकायुक्त को शिकायत दी थी कि पटवारी ने भूमि सीमांकन की रिपोर्ट तैयार करने के लिए 50,000 रुपये की रिश्वत मांगी है। इस सौदे में पहले 40,000 रुपये की राशि देने की बात तय हुई थी, जबकि शेष 10,000 रुपये सीमांकन पूरा होने के बाद देने का समझौता था।
रतलाम (प्रकाशभारत न्यूज) ग्राम पंचेंड में लोकायुक्त ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पटवारी रमेश चंद्र बैरागी को 40000 रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा है। पटवारी ने आवेदक गोपाल उपाध्याय से भूमि के सीमांकन उपरांत पटवारी रिपोर्ट प्रस्तुत करने के एवज मैं मांगी थी।
आवेदक गोपाल उपाध्याय, जो पंचेड के निवासी हैं, ने लोकायुक्त को शिकायत दी थी कि पटवारी ने भूमि सीमांकन की रिपोर्ट तैयार करने के लिए 50,000 रुपये की रिश्वत मांगी है। इस सौदे में पहले 40,000 रुपये की राशि देने की बात तय हुई थी, जबकि शेष 10,000 रुपये सीमांकन पूरा होने के बाद देने का समझौता था।
शिकायत की पुष्टि के बाद लोकायुक्त टीम ने गोपाल उपाध्याय के साथ मिलकर जाल बिछाया और पटवारी को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया। इस कार्रवाई से पंचायत भवन में हड़कंप मच गया।
लोकायुक्त ने पटवारी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है। इस घटना से क्षेत्र में चर्चा का विषय बन गया है और सरकारी विभागों में फैले भ्रष्टाचार पर फिर से सवाल उठने लगे हैं। लोकायुक्त की कार्यवाही से रतलाम जिले सरकारी महकमे मेँ हड़कंप मच गया।
What's Your Reaction?