रतलाम : कांग्रेस कि किसान आक्रोश यात्रा : सैकड़ों ट्रैक्टर के साथ निकाली रैली : खरीफ की फसल बर्बाद होने से किसान नुकसानी का सर्वे करवाकर मुआवजे की कर रहे हैं मांग
कलेक्ट्रेट द्वार पर बेरिकेडिंग होने से कांग्रेसजन आक्रोशित हो गए और बेरिकेडिंग हटाकर अंदर घुसे।कलेक्ट्रेट का गेट बंद करने को लेकर कांग्रेसजन और पुलिस की बीच जमकर धक्का मुक्की और रस्साकशी भी हुई
रतलाम (प्रकाशभारत न्यूज) अतिवृष्टी के कारण किसानों की फसलो को हुए नुकसान के लिए शासन से किसानों को फसल का मुआवजा तत्काल मिले इस मांग को लेकर जिला और शहर कांग्रेस ने कृषि उपज मंडी से किसान आक्रोश यात्रा निकली ।
रैली में सैकड़ों ट्रैक्टर में सवार हो कर जिले भर के किसानों ने तत्काल मुआवजे की मांग में नारे लगाते हुए कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुंच कर अपर कलेक्टर शालिनी श्रीवास्तव को ज्ञापन सौंपा।
कलेक्ट्रेट द्वार पर बेरिकेडिंग होने से कांग्रेसजन आक्रोशित हो गए और बेरिकेडिंग हटाकर अंदर घुसे।कलेक्ट्रेट का गेट बंद करने को लेकर कांग्रेसजन और पुलिस की बीच जमकर धक्का मुक्की और रस्साकशी भी हुई। आंदोलनकारियों ने बलपूर्वक कलेक्ट्रेट का मेंन गेट खोल दिया। जिसे बंद करने के लिए पुलिसकर्मियों को खासी मशक्कत करनी पड़ी।
कांग्रेसजन ट्रैक्टर ट्राली अंदर ले जाने का प्रयास कर रहे थे । जिसे पुलिस ने रोक दिया । इस दौरान खासी गहमागहमी का माहौल बन गया।
इसके बाद किसान पैदल ही कलेक्ट्रेट पहुंचे और ज्ञापन देकर बर्बाद हुई फसलों के मुआवजे कि मांग कि।
रैली में जिला कांग्रेस के अध्यक्ष पूर्व विधायक हर्ष विजय गहलोत, पूर्व संसद कांतिलाल भूरिया, किसान कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष देवेंद्र सिंह चौहान,शहर कांग्रेस अध्यक्ष शांतिलाल वर्मा, जिला किसान कांग्रेस अध्यक्ष राजेश भरावा, दिनेश शर्मा, राजेश पुरोहित, सहित जिला और शहर के नेतागण शामिल थे।
What's Your Reaction?

