वेरे मजदूर संघ ने किया महाप्रबंधक पश्चिम रेलवे का स्वागत : 12 सूत्री मांगो को लेकर सौंपा ज्ञापन
मंडल प्रवक्ता गौरव दुबे ने बताया स्वागत के पश्चात डीआरएम श्री अश्विनी कुमार जी के मौजूदगी में 12 सूत्री मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा गया जो इस प्रकार हैं
रतलाम (प्रकाशभारत न्यूज़) पश्चिम रेलवे के महाप्रबंधक श्री रामाश्रय पांडे के रतलाम दौरे पर वेस्टर्न रेलवे मजदूर संघ द्वारा मंडल मंत्री अभिलाष नागर एवं मंडल अध्यक्ष प्रताप गिरी के नेतृत्व में महाप्रबंधक प.रे. श्री पांडे का महाकाल का दुपट्टा उड़ाकर पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत किया गया। मंडल प्रवक्ता गौरव दुबे ने बताया स्वागत के पश्चात डीआरएम श्री अश्विनी कुमार जी के मौजूदगी में 12 सूत्री मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा गया जो इस प्रकार हैं -:
1) रतलाम मंडल में रिक्त पदों की पूर्ति करने के संबंध में।
2) रतलाम मंडल में रेलवे की नई संरचनाओं एवं बड़े हुए ट्रैक एवं ओ.एच.ई के लिए नए पदों को स्वीकृत करने विषयक।
3) पश्चिम रेलवे के अन्य मंडलों से रतलाम मंडल हेतु कर्मचारियों को कार्यमुक्त करने के संबंध में ।
4) पश्चिम रेलवे में विभागीय पदोन्नति परीक्षाए (जी.डी.सी.ई) के आयोजन के संबंध में ।
5) सीबीटी परीक्षा का आयोजन प्रत्येक माह/दो माह की निश्चित दिनांक को आयोजन करने के संबंध में ।
6) पालनपुर (अहमदाबाद मंडल) में अस्थाई स्थानांतरित रतलाम मंडल के लोको पायलट एवं सहा.लोको पायलट को पुनः रतलाम मंडल हेतु स्थानांतरित करने के संबंध में ।
7) रतलाम मंडल एवं दाहोद वर्कशॉप में अनुकंपा नियुक्ति के शेष प्रकरणों पर उदारतापूर्वक विचार कर स्वीकृत करने की कार्रवाई विषयक ।
8) रतलाम मंडल रेलवे चिकित्सालय में विशेषज्ञ चिकित्सकों की नियुक्ति करने एवं चिकित्सा सुविधा में विस्तार करने के संबंध में ।
9) नए रेल आवासों का निर्माण करने विषयक।
10) इंदौर हेल्थ यूनिट के नए भवन के निर्माण के संबंध में।
11) इंदौर एवं चित्तौड़गढ़ स्टेशन पर नए कम्युनिटी हॉल की स्वीकृति विषयक ।
12) उज्जैन, ओंकारेश्वर एवं चित्तौड़गढ़ होलीडे होम के विस्तार नया भवन के निर्माण के संबंध में।
इस अवसर पर सहायक मंडल मंत्री योगेश पाल एवं नरेंद्र सिंह सोलंकी, शाखा सचिव बापी चौधरी, उपाध्यक्ष नवनीत कुशवाह, डीआरएम शाखा युवा अध्यक्ष जयंत अग्रवाल,युवा सचिव लक्ष्मण परिहार, धर्मेंद्र वर्मा मौजूद रहे ।
What's Your Reaction?



