नवगठित भाजयुमो की पहली राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक में शामिल हुए प्रदेश महामंत्री विप्लव जैन : भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन ने किया सम्मानित : भाजयुमो अध्यक्ष श्याम टेलर रहे मौजूद

बैठक में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने विप्लव जैन का सम्मान किया। पहली राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक संगठनात्मक दृष्टि से महत्वपूर्ण रही। इसमें 'विकसित भारत-2047' के लक्ष्य में युवाओं की भागीदारी बढ़ाने, युवाओं में संगठन की पहुंच मजबूत करने तथा युवाओं के बीच सीधा संवाद स्थापित करने जैसे विषयों पर चर्चा हुई।

Oct 30, 2026 - 14:53
 0
नवगठित भाजयुमो की पहली राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक में शामिल हुए प्रदेश महामंत्री विप्लव जैन : भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन ने किया सम्मानित :   भाजयुमो अध्यक्ष श्याम टेलर रहे मौजूद

रतलाम (प्रकाशभारत न्यूज़) भारतीय जनता युवा मोर्चा की नवगठित राष्ट्रीय कार्यकारिणी की पहली बैठक नई दिल्ली में हुई। संगठन की आगामी रणनीति, युवाओं के बीच पहुंच बढ़ाने और विकसित भारत-2047 के संकल्प में युवाओं की भूमिका जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर केंद्रित इस बैठक में मध्यप्रदेश से भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष श्याम टेलर के साथ रतलाम निवासी प्रदेश महामंत्री विप्लव जैन भी शामिल हुए।

बैठक में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने विप्लव जैन का सम्मान किया। पहली राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक संगठनात्मक दृष्टि से महत्वपूर्ण रही। इसमें 'विकसित भारत-2047' के लक्ष्य में युवाओं की भागीदारी बढ़ाने, युवाओं में संगठन की पहुंच मजबूत करने तथा युवाओं के बीच सीधा संवाद स्थापित करने जैसे विषयों पर चर्चा हुई।

भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन ने सभी महत्वपूर्ण विषयों पर युवा मोर्चा पदाधिकारियों को मार्गदर्शन दिया।

भाजयुमो के प्रदेश महामंत्री विप्लव जैन ने बताया कि राष्ट्रीय कार्यकारिणी की महत्वपूर्ण बैठक में भागीदारी और राष्ट्रीय अध्यक्ष द्वारा सम्मानित किए जाने से गौरान्वित है । बैठक में राजनीतिक एवं संगठनात्मक दृष्टि से मिले मार्गदर्शन अनुसार मध्य प्रदेश में प्रदेश अध्यक्ष श्याम टेलर के साथ युवा मोर्चा की संगठनात्मक भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Sujeet Upadhyay Sujeet Upadhyay is a senior journalist who have been working for around Three decades now. He has worked in More than half dozen recognized and celebrated News Papers in Madhya Pradesh. His Father Late shri Prakash Upadhyay was one of the pioneer's in the field of journalism especially in Malwanchal and MP.