रतलाम रचेगा इतिहास : हनुमान जन्मोत्सव पर 1 लाख 11 हजार 111 हनुमान चालीसा पाठ का ऐतिहासिक संकल्प, रतलाम में समाज की एकता का प्रतीक बनेगा यह अभियान
गत वर्ष सेवावीर परिवार ने 51,000 हनुमान चालीसा पाठ का लक्ष्य लेकर अभियान चलाया था, जो न केवल सफल रहा, बल्कि इसके साथ 2 वर्ल्ड रिकॉर्ड भी रतलाम के नाम दर्ज हुए। इस बार का लक्ष्य न केवल संख्या में बड़ा है, बल्कि यह समाज को एक नई ऊर्जा और धार्मिक चेतना से भरने का प्रयास भी है

रतलाम (प्रकाशभारत न्यूज) सेवावीर सामाजिक कल्याण समिति द्वारा हर मंगलवार किए जा रहे सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ अभियान ने अब तक 187 मंगलवार पूर्ण कर लिए हैं। इस निरंतर अभियान के तहत हनुमान जन्मोत्सव के पावन अवसर पर इस वर्ष 1 लाख 11 हजार 111 हनुमान चालीसा पाठ का संकल्प लिया गया है।
पिछले वर्ष 51,000 हनुमान चालीसा पाठ के साथ बनाए 2 वर्ल्ड रिकॉर्ड
गत वर्ष सेवावीर परिवार ने 51,000 हनुमान चालीसा पाठ का लक्ष्य लेकर अभियान चलाया था, जो न केवल सफल रहा, बल्कि इसके साथ 2 वर्ल्ड रिकॉर्ड भी रतलाम के नाम दर्ज हुए। इस बार का लक्ष्य न केवल संख्या में बड़ा है, बल्कि यह समाज को एक नई ऊर्जा और धार्मिक चेतना से भरने का प्रयास भी है।
अभियान को सफल बनाने के लिए व्यापक तैयारियां जोरो पर
इस अभियान को सफल बनाने के लिए सेवावीर परिवार द्वारा विभिन्न टोलियां गठित की गई हैं, जो ऑटो रिक्शा, मैजिक, बस, मंदिर और सार्वजनिक स्थानों पर पोस्टर लगाकर प्रचार कर रही हैं। सोशल मीडिया के माध्यम से भी निरंतर अभियान की जानकारी साझा की जा रही है। साथ ही, समाज के बुद्धिजीवियों और प्रमुख व्यक्तियों से अनुरोध किया गया है कि वे अपनी वीडियो संदेश बनाकर समाज को इस पवित्र अभियान से जोड़ने का आव्हान करें।
सार्वजनिक स्थानों पर जागरूकता अभियान जारी
भीड़भाड़ वाले स्थानों, बाजारों, खेल के मैदानों और अन्य सार्वजनिक क्षेत्रों में तख्तियों, पंपलेट और फ्लेक्स के माध्यम से अभियान की जानकारी दी जा रही है। रतलाम नगर के विभिन्न क्षेत्रों में बैठकों का दौर शुरू हो चुका है, जहां समाज प्रमुखों, विभिन्न एसोसिएशनों, सामाजिक एवं राजनीतिक संगठनों के साथ संवाद कर अभियान को सफल बनाने का आग्रह किया जा रहा है।
समाज की भागीदारी से बनेगा ऐतिहासिक आयोजन
समाज का हर वर्ग इस अभियान में पूरे मनोयोग से जुड़ रहा है और सेवावीर परिवार को आश्वस्त कर रहा है कि इस ऐतिहासिक संकल्प को पूर्ण करने में हर संभव योगदान दिया जाएगा।
सेवावीर परिवार का समाज से आव्हान
सेवावीर परिवार ने समस्त समाजजनों से इस पावन अभियान में अपनी भागीदारी सुनिश्चित कर इसे ऐतिहासिक बनाने का आव्हान किया है। आइए, हम सब मिलकर इस अद्भुत संकल्प को साकार करें और हनुमान जी की कृपा से समाज में एकता, भक्ति और शक्ति का संदेश फैलाएं।
What's Your Reaction?






