रतलाम पुलिस की पहल : वरिष्ठ नागरिक शिकायत निवारण शिविर : 17 मामलों पर त्वरित कार्रवाई

शिविर में पुलिस अधीक्षक अमित कुमार एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विवेक कुमार स्वयं उपस्थित रहे। उन्होंने वरिष्ठ नागरिकों से सीधे संवाद कर उनकी शिकायतों को गंभीरता से सुना और मौके पर ही निराकरण के लिए आवश्यक निर्देश दिए।

Apr 27, 2026 - 18:49
 0
रतलाम पुलिस की पहल : वरिष्ठ नागरिक शिकायत निवारण शिविर : 17 मामलों पर त्वरित कार्रवाई

रतलाम (प्रकाशभारत न्यूज़) वरिष्ठ नागरिकों की समस्याओं के त्वरित समाधान के उद्देश्य से रतलाम पुलिस द्वारा विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में सोमवार को नवीन पुलिस कंट्रोल रूम में वरिष्ठ नागरिक शिकायत निवारण शिविर आयोजित किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में वरिष्ठजनों ने भाग लेकर अपनी समस्याएं दर्ज कराईं।

शिविर में पुलिस अधीक्षक अमित कुमार एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विवेक कुमार स्वयं उपस्थित रहे। उन्होंने वरिष्ठ नागरिकों से सीधे संवाद कर उनकी शिकायतों को गंभीरता से सुना और मौके पर ही निराकरण के लिए आवश्यक निर्देश दिए। अधिकारियों ने संवेदनशीलता के साथ प्रत्येक प्रकरण की जांच कर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की।

शिविर के दौरान कुल 17 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें पारिवारिक विवाद, संपत्ति संबंधी मामले और देखभाल से जुड़े मुद्दे प्रमुख रहे। इनमें से 6 शिकायतें मारपीट से संबंधित पाई गईं, जिन पर तत्काल जीरो एफआईआर दर्ज कर संबंधित थानों—पिपलौदा, जावरा, डीडी नगर, ताल और आलोट—को अग्रिम कार्रवाई के लिए भेजा गया। वहीं 4 मामलों का मौके पर ही समाधान कर दिया गया, जबकि अन्य शिकायतों पर जांच प्रक्रिया जारी है।

एक विशेष मामले में, जब एक वृद्धजन शिविर में उपस्थित नहीं हो सके, तब प्रशिक्षु आईपीएस वैभव प्रिय स्वयं उनके घर पहुंचे और समस्या सुनकर मौके पर ही समाधान कराया।

रतलाम पुलिस की इस पहल से वरिष्ठ नागरिकों को अपनी समस्याएं सीधे पुलिस के समक्ष रखने का सुलभ मंच मिल रहा है। साथ ही, इस तरह के प्रयास समाज में वरिष्ठजनों के प्रति सुरक्षा और सम्मान की भावना को भी मजबूत कर रहे हैं।

इस अवसर पर रक्षित निरीक्षक मोहन भर्रावत, निरीक्षक शंकर सिंह चौहान, निरीक्षक पार्वती गौड़, उप निरीक्षक वी.डी. जोशी सहित अन्य पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Sujeet Upadhyay Sujeet Upadhyay is a senior journalist who have been working for around Three decades now. He has worked in More than half dozen recognized and celebrated News Papers in Madhya Pradesh. His Father Late shri Prakash Upadhyay was one of the pioneer's in the field of journalism especially in Malwanchal and MP.